Usha Uthup Birthday: कभी भारी आवाज की वजह से हो गई थी रिजेक्ट, आज हैं बॉलीवुड की टॉप पॉप सिंगर

 | 
Usha Uthup Birthday

Usha Uthup Birthday:  बॉलीवुड में अपनी अलग आवाज के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर ऊषा उत्थुप आज किसी भी परिचय की मोहताज़ नहीं है। बता दें ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) आज 75 साल की हो गई है। उनका जन्म 8 नवंबर, 1947 को मुंबई में एक तमिल परिवार में हुआ था। इंडिया की पहली पॉप सिंगर ने अपने सिंगिंग करियर में कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी और दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही। वैसे, आपको बता दें कि जिस आवाज की वजह से ऊषा ने सिंगिंग में अपना नाम रोशन हुआ उसी आवाज के कारण कभी उनका मजाक भी उड़ाया जाता था। इतना ही नहीं वे अंग्रेजी गाने गाती, जिसकी वजह से भी लोग उन्हें ताने मारा करते थे।

बचपन से ही थी संगीत में रूचि

बता दें कि उषा उत्थुप को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था। घर पर संगीत का माहौल था। वे रेडियो पर बढ़े चाव से गाने सुना करती थी और यही वजह है कि उन्हें संगीत की समझ बचपन से हो गई थी। ऊषा स्कूल में म्यूजिक सीखती थी लेकिन उनकी भारी आवाज की वजह से उन्हें क्लास से निकाल दिया गया था, जिससे उनका दिल टूट गया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने घर पर ही म्यूजिक की क्लास लेनी शुरू की। वही ऊषा उत्थुप की बहन पहले से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में  थीं। उन्होंने 9 साल की ऊषा को जाने माने आरजे अमीन सयानी से मिलवाया था, जिसके बाद उन्हें एक रेडियो सिंगिंग शो में गाने का मौका मिला। उन्होंने महज नौ साल की उम्र में ही अपना पहला स्टेज शो परफॉर्म किया था।
 
ऐसे मिला पहली बार फिल्मों में गाने का मौका

ऊषा उत्थुप ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत नाइट क्लबों में गाना गाकर की थी। तब ऐसा माना जाता था कि फीमेल सिंगर की आवाज बहुत मीठी और पतली होनी चाहिए। मगर उनकी आवाज भारी थी। अपनी आवाज की वजह से उन्हें दिल्ली की ओबेरॉय होटल में गाने का मौका मिला। एक पार्टी के दौरान गाना गा रहीं ऊषा पर देव आनंद की नजर पड़ी। ऊषा की आवाज से इम्प्रेस होकर देव ने उन्हें बॉम्बे टॉकीज (1971) में गाने का ऑफर दिया। ऐसे में कम लोग ही जानते हैं  कि ऊषा उत्थुप को हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म का गाना दम मारो दम... गाने का मौका मिला था। इस गाने को ऊषा, आशा भोसले के साथ गाने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया था। बाद में ऊषा ने इस गाने की अंग्रेजी लाइनें गाई थीं।

22 भाषाओं के गानों को दे चुकी हैं आवाज़

ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) ने 1970 में उषा ने बॉम्बे टॉकीज के लिए शंकर-जयकिशन के साथ इंग्लिश गाना गाया और हरे राम हरे कृष्णा गाया। इन गानों के बाद वो रातों-रात स्टार बन गई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने बप्पी लहरी और आरडी बर्मन के लिए कई गाने गाए। अपने सिंगिंग करियर में ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) ने ‘शालीमार’, ‘शान, वारदात’,’अरमान’, ‘डिस्को डांसर’,  ‘प्यारा दुश्मन’, ‘अरमान’, ‘दौड़’, ‘भूत’, ‘जॉगर्स पार्क’ और ‘हैट्रिक’ जैसी फिल्मों में अपनी सिंगिंग का जलवा दिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊषा उत्थुप ने करीब 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं जो की एक बड़ी उपलब्धि है।

Read More: Phone Bhoot OTT Release Date: कटरीना स्टारर फिल्म ‘फोन भूत’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानें फुल डिटेल्स

Read More: Alia-Ranbir Baby Girl: शादी के 6 महीने बाद बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने रणबीर और आलिया, बधाइयों का लगा तांता

Read More: Bollywood News: एक्शन से भरपूर फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज, इन भाषाओं में होगी फिल्म रिलीज

Read More: T-20 Format में इस साल सबसे ज्यादा चमके सूर्य, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

Connect with Us on | Facebook

National

Politics