December Release Movies 2022 : December 2022 Box Office किस सितारे के लिए रहेगा लकी, जानिए किन सितारों के लिए दांव पर लगे करोड़ों रुपए

 | 
December Release Movies 2022

December Release Movies 2022 : कोरोना केस कम होने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री ने अब धीरे- धीरे अपनी रफ़्तार पकड़ ली है। दरअसल अब फिल्मे सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा  बिज़नेस कर रही हैं। वैसे आपको बता दें  साल 2022 बॉलीवुड के लिए मिलाजुला ही रहा है। कुछ एक फिल्मों को छोड़ दे तो ज्यादातर मूवी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी ही साबित हुई। ऐसे में अब साल के अंतिम महीने में यानि दिसंबर में 5 फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं और बॉलीवुड के करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं। ऐसे में ये देखना होगा की साल 2022 में बॉलीवुड सेलेब्स का कितना ग्राफ को ऊपर और नीचे रहैगा। हम आपको बता रहे है इस महीने किस स्टार्स की साख बॉक्स ऑफिस पर दांव पर लगेगी।  

Ranveer Singh की cirkus क्या हिट होगी 

December Release Movies 2022

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए  यह साल उनके लिए अभी तक खास नहीं रहा है। लेकिन दिसंबर में उनकी फिल्म ‘सर्कस’  (cirkus)रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज हो गया है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वैसे साल 2022 में वो जयेशभाई जोरदार में नजर आए। लेकिन यह फिल्म में कमाल नहीं दिखाई पाई। मतलब पिछले दो साल से उनके करियर का ग्राफ गिर रहा है। रणवीर के फैंस को उम्मीद है कि 23 दिसंबर को 'सर्कस'के रिलीज के साथ ही वो अपने हिट होने का पुराना रिकॉर्ड दोहराएंगे।

Ayushmann Khurrana का चलेगा सिक्का

December Release Movies 2022

वही दिसंबर में आयुष्मान खुराना की फिल्म भी लाइन में है। पिछले कुछ सालों में आई उनकी मूवी भी कोई खास कमाल नहीं दिखाई है। 'डॉक्टर जी''अनेक ''चंडीगढ़ करे आशिकी' फ्लॉप रही है। 2 दिसंबर को एन एक्शन हीरो (an action hero) 2 दिसंबर को  रिलीज हुई है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ ओटीटी स्टार जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। अब यह फिल्म उनके लिए कितना लकी साबित होगा वो एक दो दिन में पता चल जाएगा।

Kajol बॉक्स ऑफिस पर हिट होंगी या फ्लॉप

बॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल भी दिसंबर में सलाम वेंकी (Salaam Venky) में काजोल एक मां के रूप में नजर आएंगी। वो एक्टर विशाल जेठवा के साथ दिखाई देंगी। मूवी की कहानी  मां-बेटे की बॉन्डिंग और उनके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। 9 दिसंबर को मूवी रिलीज होगी। 

'Avtar' फिर दोहराएगा इतिहास

December Release Movies 2022

आपको बता दें दिसंबर के महीने में ही अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water) भी रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में शुमार 'अवतार' का यह दूसरा पार्ट है। यह मूवी 16 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। बता दें कि इसका पहला पार्ट 18 दिसंबर 2009 को रिलीज हुआ था। मूवी ने 2000 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

साउथ का फिर कायम होगा दबदबा 

आपको बता दें साउथ स्टार्स अदिवि शेष और मीनाक्षी चौधरी  की फिल्म द सेकेंड केस (HIT: The 2nd Case) 2 दिसंबर को रिलीज हो गई है। अब देखना है कि यह मूवी हिंदी बेल्ट में कितनी हिट साबित होती है।

Read More: Nora Fatehi Trolled : FIFA Fanfest में Nora Fatehi से हुईं ये बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Read More: Deepika Padukone Trolled For Cream : Deepika Padukone फेस क्रीम लॉन्च करने पर हुई Troll, जानिए क्या है पूरा मामला

Read More: Bharat Jodo Yatra : ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं Bollywood की ये हसीना, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई Viral

Read More: Chhatriwali First Look Poster: Rakul Preet Singh स्टारर ‘Chhatriwali’ का Poster आउट, इस OTT Plateform पर होगी रिलीज

Read More: Urfi Javed Topless Video : Topless होकर Urfi Javed ने फिर दिखाई Boldness, वीडियो देख लोग बोले- 'दीदी ऊपर का पहनना भूल गईं'

Read More:  IFFI 2022 : 'The Kashmir Files' को 'Vulgar' बताकर चर्चा में आए Nadav Lapid, जानिए आखिर कौन है ये शख्स

Read More: Lust Stories 2 Release Date : 2023 में इस दिन रिलीज होगी Lust Stories 2, ये फेमस सेलेब्स आएंगे नजर

Connect with Us on | Facebook

National

Politics