Nora Fatehi Trolled : FIFA Fanfest में Nora Fatehi से हुईं ये बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

 | 
Nora Fatehi Trolled

 Nora Fatehi Trolled : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  (Nora Fatehi) की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फैन फेस्ट (FIFA Fanfest) पर परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहराया और जय हिंद के नारे लगवाती नजर आईं। लेकिन अब उसी इवेंट से नोरा का एक अनसीन वीडियो (Nora Fatehi Video) तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और नोरा फतेही पर भारतीय तिरंगे के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

Nora Fatehi की इस बड़ी गलती पर भड़के यूजर्स 

दरअसल नोरा फतेही ने ‘फीफा विश्व कप 2022’ (Fifa World Cup 2022) में अपने ‘लाइट द स्काई एंथम’ पर परफॉर्म किया। वहीं अब इस इवेंट से जुड़ा नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। क्लिप में नोरा फतेही सिल्वर ग्लिटर ड्रेस के साथ मैचिंग हील पहने नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस को तिरंगा थाम कहते सुना जा रहा है,’जय हिंद।’ इसके बाद वो आगे कहती हैं,’क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं?’ इसके बाद ऑडियंस भी ‘जय हिंद’ के नारे लगाने लगती है। हालांकि इसी क्लिप में नोरा की एक बड़ी गलती भी नजर आ रही है, जिसे देख भड़के यूजर्स एक्ट्रेस की क्लास लगाने लगे हैं। इस वीडियो में नोरा की दो गलती पकड़ी गई है। पहली ये कि नोरा ने तिरंगे को उल्टा पकड़ा था। और दूसरी ये कि उन्होंने तिरंगे को बेहद गलत तरीके से उठाया साथ ही उसे फेंका भी गया। नोरा का यही रवैया लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

Nora Fatehi पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

आपको बता दें वीडियो में फैंस को ये चीज बिल्कुल रास नहीं आ रही है कि एक्ट्रेस को तिरंगा स्टेज पर फेंककर दिया गया। इसके बाद नोरा ने तिरंगे को लहराया लेकिन इस दौरान उन्होंने उसे उल्टा पकड़ा हुआ था। नोरा ने जिस तरह से तिरंगे को शख्स को थमाया वो अंदाज भी लोगों को बिल्कुल नहीं भा रहा है। इसी वीडियो के बाद नोरा फतेही की जमकर आलोचना हो रही है, साथ ही उनपर तिरंगे के अपमान का आरोप लग रहा है। लोग कमेंट कर नोरा को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Read More: Deepika Padukone Trolled For Cream : Deepika Padukone फेस क्रीम लॉन्च करने पर हुई Troll, जानिए क्या है पूरा मामला

Read More: Bharat Jodo Yatra : ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं Bollywood की ये हसीना, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई Viral

Read More: Chhatriwali First Look Poster: Rakul Preet Singh स्टारर ‘Chhatriwali’ का Poster आउट, इस OTT Plateform पर होगी रिलीज

Read More: Urfi Javed Topless Video : Topless होकर Urfi Javed ने फिर दिखाई Boldness, वीडियो देख लोग बोले- 'दीदी ऊपर का पहनना भूल गईं'

Read More:  IFFI 2022 : 'The Kashmir Files' को 'Vulgar' बताकर चर्चा में आए Nadav Lapid, जानिए आखिर कौन है ये शख्स

Read More: Lust Stories 2 Release Date : 2023 में इस दिन रिलीज होगी Lust Stories 2, ये फेमस सेलेब्स आएंगे नजर

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics