Lust Stories 2 Release Date : 2023 में इस दिन रिलीज होगी Lust Stories 2, ये फेमस सेलेब्स आएंगे नजर

 | 
Lust Stories 2 Release Date

Lust Stories 2 Release Date : ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई वेब सीरीज लस्ट स्टोरी (Lust Stories) को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। इसमें कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। वहीं करण जौहर द्वारा निर्देशित और कियारा आडवाणी और विकी कौशल अभिनीत लस्ट स्टोरी को काफी पसंद किया गया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। लस्ट स्टोरी में चार अलग-अलग कहानियां होती है, जिन्हें शो के माध्यम से दिखाया जाता है। वही अब सीरीज से जुडी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के अवसर पर लव स्टोरी 2 (Lust Stories 2) रिलीज होगी। इसमें काजोल, अंगद बेदी, तमन्ना भाटिया और तिलोत्तमा सोम की अहम भूमिका है। वहीं इस वेब सीरीज का निर्देशन सुजॉय घोष, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर की लस्ट स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह नेटफ्लिक्स रिलीज हुई थी। अब इसका सीक्वल आ रहा है। 

Lust Stories 2 रिलीज डेट 

Lust Stories 2 Release Date

आपको बता दें की लस्ट स्टोरीज के मेकर्स इसे वैलेंटाइन डे 2023 (valentine day 2023) पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। वही यह शो ह्यूमन रिलेशनशिप के कई फैक्टर्स को दिखाता है। वही सूत्रों के मुताबिक शो से जुड़े लोगों का कहना है कि यह वैलेंटाइन डे के अवसर पर शुक्रवार को रिलीज हो सकती है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। काजोल, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर से निवेदन किया गया है कि वह इस बात को ध्यान में रखकर अपना शेड्यूल बनाए।

Lust Stories 2 अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है

आपको बता दें  तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरी अभी पोस्ट प्रोडक्शन लेवल पर है। वही आर बाल्की की कहानी में मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी के अलावा नीना गुप्ता है। अमित रविंद्रनाथ शर्मा की वेब सीरीज में काजोल नजर आएंगी। वहीं कोंकणा सेन शर्मा की कहानी में तिलोत्तमा सोम और अमृता सुभाष काम कर रही है। 2013 में बॉम्बे टॉकीज़ के साथ शुरू हुई एंथोलॉजी श्रृंखला में लस्ट स्टोरीज़ दूसरी थी, इसके बाद पांच साल बाद लस्ट स्टोरीज़ और फिर घोस्ट स्टोरीज़ जिसका 2020 में अनावरण किया गया था। हालाँकि अभी तक नेटफ्लिक्स का कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है।  

Read More: Ranbir Kapoor Photos Leaked : फिल्म Animal Sets से Leak हुआ Ranbir Kapoor का लुक, इस अंदाज़ में नजर आए एक्टर

Read More: Kartik Aaryan Birthday Photos : Kartik Aaryan की Birthday Party में इन स्टार्स ने लगाएं चार चाँद, देखिये तस्वीरें

Read More: Drishyam 3 : Drishyam 2 की सफलता के बाद बनेगा इसका तीसरा पार्ट, Film Makers ने किया कन्फर्म

Read More:  Disha Patani Latest Bikini Look : Disha Patani के Black Bikini Look ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कातिल अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

Connect with Us on | Facebook

National

Politics