Google Maps: किस तरह से पता करें किसी भी ट्रेन की लाइव लोकेशन!

- ट्रेन का स्टेटस चेक करना बेहद आसान
 | 
Google Maps

Khari Khari, News Desk: Google Maps: Live Train Running Status को चेक करने के लिए अक्सर लोग थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट का सहारा लेते हैं। Google Maps में ये फीचर इनबिल्ट आता है। इससे आप बेहद आसानी से ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं। आइए जानते है कैसे - 

स्टेप बाय स्टेप जानें ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का तरीका

आप गूगल मैप्स के जरिये Live Train Running Status के बारे में जान सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है। आज हम आपको गूगल मैप्स से किसी भी ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। 

इसके लिए आपको सबसे पहले Google Maps ऐप को अपडेट करना है। आप गूगल प्ले स्टोर या अन्य ऐप स्टोर से इसे अपडेट कर सकते हैं।

 2019 में आया था यह फीचर

2019 में यह फीचर Where is My Train ऐप के साथ पेश किया था। बाद में इस ऐप को कंपनी ने खरीद लिया। इससे आपको ट्रेन से जुडी सभी जानकारियां आसानी से मिल जाएगी।  

सबसे पहले आपको गूगल मैप्स ओपन करके सर्च बॉक्स में जाना होगा। अब आपको जहां जाना है उस डेस्टिनेशन स्टेशन का नाम लिखें। अब आपको स्क्रीन पर ट्रेन का आइकन दिखेगा।  

सभी ट्रेनों के बारे में जानकारी

इस आइकन पर क्लिक करके आपको स्क्रीन पर डेस्टिनेशन रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के बारे में स्क्रीन पर जानकारी मिल जाएगी। आप जिस भी ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : CNG Price: न्यू ईयर से पहले दिल्ली-NCR के लोगों की बढ़ी मुश्किलें!

यह भी पढ़ें :  MCD School: टीचर के नाम पर धब्बा! सामने आयी खबर ने इंसानियत को किया तारतार

यह भी पढ़ें :  ChatGPT: गूगल को टक्कर देने आया नया सर्च इंजन!

Connect with Us on | Facebook

National

Politics