ChatGPT: गूगल को टक्कर देने आया नया सर्च इंजन!

- हर चीज़ की छोटे और सटीक शब्दों में देगा जानकारी 
 | 
ChatGPT

Khari Khari, News Desk(Neha Dhiman): ChatGPT: हाल ही में एक नया सर्च इंजन लांच हुआ है। जो गूगल को भी मात दे रहा है। गूगल पर जब हम सर्च करते हैं तो वह इंटरनेट पर मौजूद उससे जुड़े कई सारे लिंक आपको देता है। वहीं ChatGPT इससे ज्यादा एडवांस है। यहां पर जब आप कुछ सर्च करते हैं तो उससे जुड़ी स्पेसिफिक जानकारी ही सामने आती है और कोई लिंक नहीं। यानी वह उसके पास मौजूद डेटा में से आपको जानकारी देता है। 

कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये गूगल जैसे सर्च इंजन को भी पीछे छोड़ देगा...

इंसान से बात करने जैसी फीलिंग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर काम करने वाली कंपनी OpenAI ने एक नया चैटबॉट बनाया है। इसमें आपको इंसान से बात करने जैसी फीलिंग आएगी। इसका नाम है ChatGPT यानी जेनेरेटिव प्रेट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर।

इसके साथ आप इंसानों की तरह बातचीत कर सकते हैं। आप उससे कुछ भी पूछोगे तो वो आपको इंसानों की तरह डिटेल में लिखकर उसका जवाब क्रिस्प तरीके से देगा। इसे 30 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया है।

हर चीज़ की छोटे और सटीक शब्दों में देगा जानकारी 

ये सिरी या अलेक्सा जैसे डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेंगे। लोगों की बात को अच्छे से समझेगा। हम ज्यादा काम निपटा सकेंगे। इससे आप ईमेल लिखने से लेकर CV तक सब बनवा सकते हैं। रील या अपनी वीडियो कैसे वायरल करना है, इसका भी जवाब आपको ChatGPT पर मिलेगा। 

स्टूडेंट को स्टडी में भी हेल्प करेगा। लंबे जवाब की बजाय छोटे और सटीक शब्दों पूरी जानकारी देता है। बिजनेस प्लान बनाता है, आपकी CV तैयार करता है और नए आइडिया देता है।

यह भी पढ़ें : CNG Price: न्यू ईयर से पहले दिल्ली-NCR के लोगों की बढ़ी मुश्किलें!

यह भी पढ़ें :  MCD School: टीचर के नाम पर धब्बा! सामने आयी खबर ने इंसानियत को किया तारतार

यह भी पढ़ें :  Online Fraud : कारोबारी से 16.24 करोड़ की ठगी, इस तरह फंसाया जाल में ...

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: श्रद्धा के टुकड़े करने के कुछ दिन बाद घाव का इलाज कराने गया था आफताब, जानें डॉ....ने क्या कहा...

Connect with Us on | Facebook

National

Politics