CNG Price: न्यू ईयर से पहले दिल्ली-NCR के लोगों की बढ़ी मुश्किलें!

- दिवाली पर भी बढ़ी थी कीमतें 
 | 
CNG Price

Khari Khari, News Desk(Neha Dhiman): CNG Price: दिल्ली में एक बार फिर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से CNG के रेट बढ़ा दिए हैं। इस बार 95 पैसे की बढ़ोतरी की गयी हैं। 17 दिसंबर की सुबह 6 बजे से ये रेट लागू हो चूका हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 95 पैसे बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

दिवाली पर भी बढ़ी थी कीमतें 

प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में एक बार फिर तेजी हो रही है। दिवाली पर भी IGL द्वारा सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए थे। राजधानी दिल्ली में CNG की कीमतें 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दी गयी थी। 

आम लोगों की बढ़ेंगी मुसीबतें 

एक बार फिर सीएनजी के बढ़ने से इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। ओला-उबर जैसी सर्विस अपना चार्ज बढ़ा सकती हैं। ऑटो में सफर करने वालों की मुसीबतें बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्ट का कॉस्ट बढ़ने से फल-सब्जी के दामों में भी उछाल देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें :  MCD School: टीचर के नाम पर धब्बा! सामने आयी खबर ने इंसानियत को किया तारतार

यह भी पढ़ें :  Online Fraud : कारोबारी से 16.24 करोड़ की ठगी, इस तरह फंसाया जाल में ...

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: श्रद्धा के टुकड़े करने के कुछ दिन बाद घाव का इलाज कराने गया था आफताब, जानें डॉ....ने क्या कहा...

Connect with Us on | Facebook

National

Politics