Naveen Jaihind : पिता पर यौन शौषण का आरोप लगाने वाली स्वाति मालीवाल को Ex Husband ने घेरा, दी नार्को टेस्ट करवाने की सलाह

 | 
Naveen Jaihind

Khari Khari News :

Naveen Jaihind : दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्वाति मालीवाल के बयान पर सवाल खड़े किए। जानकारी के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दिल्ली महिला आयोगकी प्रमुख पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने कभी भी यह नहीं बताया कि उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने कहा, शोषण और यौन शोषण में फर्क होता है।
 


जयहिंद ने एक वीडियो बयान में कहा, "केवल स्वाति ही सच जानती हैं। आरोपों को साबित करने के लिए उन्हें नार्को टेस्ट करवाना चाहिए क्योंकि वह एक उच्च पद पर बैठी हैं और उनके पिता का 20 साल पहले निधन हो गया है। उन्होंने कहा, अगर उसे आघात है तो उसे अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिकल सहायता भी लेनी चाहिए।
नवीन जयहिंद की यह वीडियो स्वाति मालीवाल के उस बयान के बाद आई है। 

जब जिसमें जय हिन्द ने कहा था कि उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था और वह खुद को पिटाई से बचाने के लिए बिस्तर के नीचे छिप जाती थीं। अपनी आपबीती सुनाते हुए मालीवाल ने कहा था कि उसके पिता उसकी चोटी पकड़कर उसे दीवार पर पटक देते थे। उन्होंने पिटाई को वास्तव में डरावना" बताते हुए, मालीवाल ने कहा कि उनके पिता शराबी थे और जब वे बहुत अधिक नशे में थे, तो उन्होंने कई मौकों पर उन्हें परेशान किया।

स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष हैं। 2021 में स्वाति को लगातार तीसरी बार DCW का जिम्मा सौंपा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा टीम को दूसरा टर्म देने के फैसले पर मुहर लगाई थी। स्वाति 2015 से लगातार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें : Pakistan News : पाकिस्तान श्रीलंका की तरह कंगाली की दहलीज पर, महंगाई और कर्ज ने तोड़ी पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की कमर

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग,100 से अधिक चली सरेआम गोलियां

ये भी पढ़ें : Oscar Awards Ceremony 2023 : भारत को ऑस्कर में पहली बार 2 अवार्ड, नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड जीता

Connect with Us on | Facebook

National

Politics