Monsoon Updates : बिपरजॉय के बाद अब मानसून ने पकड़ी तेज़ी, देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून का इंतजार

 | 
Monsoon Updates

Khari Khari News :

Monsoon Updates : देश में मानसून की शुरुआत केरल से मानी जाती है, आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 7 दिनों की देरी से 8 जून को मानसून केरल पहुंचा। केरल के बाद अब कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र के हिस्सों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। गुजरात, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बिपरजॉय तूफान की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं तूफान का असर मानसून पर भी देखने को मिला है। एक ओर जहां पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ समूचे उत्तर भारत में अभी भी मानसून का इंतजार जारी है। 

Monsoon Updates

मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय की वजह से रुके हुए मानसून ने रफ्तार पकड़ी ली है। मानसून के एक्टिव होने से पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। झारखंड के रांची समेत कई हिस्सों में बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी है। राज्य में तेज हवाओं और बारिश के बीच बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हुई है। 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून का इंतजार जारी है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्यों में मानसून आने के पहले की हलचल शुरू हो गई है। 

दिल्ली में छिटपुट बारिश के बीच तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को शहर में बहुत हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान में मानसून आने में देरी, लेकिन बिपरजॉय की वजह से बारिश का जुलाई तक का कोटा पूरा। आज से भारी बारिश का दौर कम होगा। पूर्वी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 24-25 जून से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हाेगी। अब तक प्रदेश में 220% अधिक बारिश हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों में हीटवेव से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर की टीम भेजी जाएगी। 

ये भी पढ़ें : PM Modi : इंटरनेशनल योग दिवस पर अमेरिका से प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया संबोधित, एक वीडियो संदेश जारी कर दीं बधाई

ये भी पढ़ें : Manipur Violence : राज्य सरकार ने पलटा फैसला, 21 जून से खुलने वाले स्कूल अब 1 जुलाई से खुलेंगे, राज्य में 25 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद

Connect with Us on | Facebook