Madhya Pradesh Road Accident : मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 बस यात्रियों की मौत, ट्रक का टायर फटने से 3 बसों में जबरदस्त टक्कर

 | 
Madhya Pradesh Road Accident

Khari Khari News : 

Madhya Pradesh Road Accident : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार देर रात चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ, एक ट्रक की पीछे से दो बसों में टक्कर हो जाने से कम से कम 15 बस यात्रियों की मौत हो गई। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 50 यात्री घायल हैं। यह घटना मोहनिया सुरंग के करीब बरखाड़ा गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, बसें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को लेकर जा रही थीं। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बस हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया और बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायल व्यक्तियों के लिए सर्वोत्तम इलाज का आश्वासन दिया। सीधी में हुई दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। घायलों का इलाज रीवा के अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। 

घायलों के इलाज के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं, फिर भी जरूरत पड़ी तो उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाया जाएगा। उन्होंने मृतक व्यक्तियों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए 2 लाख रुपये और सामान्य घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

मृतकों में इन लोगों की हुई पहचान

मनाऊ कोल पिता छुट्‌टन कोल 60 वर्ष, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन। चरका कोल पिता पुसे कोल 45 वर्ष निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन। चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 वर्ष निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन। चूड़ामन की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन। रंगेश कोल की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन। गिरीराज जायसवाल पिता उदयभान  जायसवाल 36 साल निवासी ग्राम कतरकार थाना मझौही। ललकुमार रावत पिता रामूलाल रावत 29 साल निवासी बधैया खास वार्ड 12 थाना जमोड़ी। रामराज रावत पिता बैशाखू रावत 30 साल निवासी जमोड़ी। जमुना कोल पिता मड़िया कोल 60 साल, निवासी रामपुर नैकिन। 

ये भी पढ़ें : Menstrual Paid Leave: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

ये भी पढ़ें : Women's T20 World Cup 2023: दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

ये भी पढ़ें : आधी रात सदन में हंगामा.......भिड़े AAP-BJP पार्षद

ये भी पढ़ें : Supreme Court ने Pawan Khera को दी राहत

ये भी पढ़ें : UN Vote On Russia: जंग खत्म करने का प्रस्ताव हुआ पास

ये भी पढ़ें : Ajnala Violence : पंजाब में हुई हिंसा बड़े खतरे का संकेत

ये भी पढ़ें : Hiramandi First Look Out : शाही अंदाज में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics