आधी रात सदन में हंगामा.......भिड़े AAP-BJP पार्षद

- पुरुष और महिला पार्षद दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और बोतलें फेंकी
 | 
Delhi MCD Elections 2022

Khari Khari, News Desk: Delhi MCD Elections 2022 : दिल्ली नगर निगम (MCD) में बुधवार को मेयर चुनाव के बाद शाम को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शुरू होने के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। AAP और BJP के मेंबर्स ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इनमें पुरुष और महिला पार्षद दोनों शामिल थे। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया।

भाजपा की गुंडागर्दी

24 जनवरी को चुनाव में वोटिंग शुरू होते ही MCD मुख्यालय में हंगामा हुआ।

शैली ओबेरॉय ने बताया कि भाजपा के पार्षदों ने मुझ पर हमले की कोशिश की। ये भाजपा की गुंडागर्दी है उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की। देर रात तक हंगामा चलता रहा और दोनों पक्षों के पार्षद सदन में ही सो गए। 

कार्यवाही एक घंटे के लिए फिर स्थगित

यह वीडियो भाजपा नेता अशोक गोयल ने ट्वीट किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि AAP का अराजक चेहरा बेनकाब हुआ।

गुरुवार की सुबह नाश्ते के बाद फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन हंगामे के कारण कार्यवाही को एक घंटे के लिए फिर स्थगित कर दिया गया। बुधवार दोपहर से लेकर गुरुवार सुबह तक सदन की कार्यवाही 6 बार स्थगित की गई।

खर्चा वीडियो फुटेज देखकर वसूला जाएगा

Zee News: Latest News, Live Breaking News, Today News, India Political News  Updates

दिल्ली महापौर शैली ने बताया MCD के सिविक सेंटर में बुधवार से लेकर गुरुवार तक सदन में जितना नुकसान हुआ उसका खर्चा वीडियो फुटेज देखकर वसूला जाएगा। जिसने जितना नुकसान किया है उससे उसकी वसूली की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Heeramandi Movie : संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में Rekha भी आएंगी नजर!

ये भी पढ़ें : Hera Pheri 3 Shooting Starts : 'हेरा फेरी 3' को लेकर बिग्ग अपडेट, अक्षय कुमार की वापसी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू, फैंस हुए खुश

ये भी पढ़ें : Pathaan Box Office Worldwide Collection : शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ये भी पढ़ें : Pathaan Box Office Collection : बाहुबली-2 को पछाड़कर पठान बन गई सरताज, तोड़ दिया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें : Mrs Chatterjee vs Norway First Poster Out : रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का फ़ास्ट पोस्टर आउट, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

ये भी पढ़ें : Hiramandi First Look Out : शाही अंदाज में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics