UN Vote On Russia: जंग खत्म करने का प्रस्ताव हुआ पास

रूस के खिलाफ वोटिंग से दूर रहे भारत.........यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा -
 | 
UN Vote On Russia

Khari Khari, News Desk: Russia-Ukraine War को आज एक साल पूरा हो चूका है। UN जनरल असेंबली में गुरुवार की रात यूक्रेन में शांति और रूसी सेना की वापसी पर एक प्रस्ताव लाया गया। ये प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ और 141 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, सीरिया, माली, रूस, इरीट्रिया और निकारागुआ ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट वोटिंग की।

32 देशों ने नहीं लिया वोटिंग में हिस्सा

UN जनरल असेंबली में यूक्रेन से रूसी फोजों की वापसी का प्रस्ताव पेश हुआ। इसके पक्ष में 141 और विरोध में 7 देशों ने वोटिंग की।

भारत, चीन और पाकिस्तान समेत 32 देशों ने UN में इस प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 11 पैराग्राफ के इस प्रस्ताव के पास होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि यह यूक्रेन के लिए वैश्विक समर्थन का सबूत है। UN में रूस के एंबेसडर दमित्री पोलांस्की ने इसे फालतू बताते हुए खारिज कर दिया। ट्वीट कर कहा कि ये प्रस्ताव शांति नहीं लाएगा बल्कि इससे जंग भड़काने वालों के हौंसले बुलंद होंगे।

पेरिस और ब्रुसेल्स में प्रदर्शन

रूस ने पांच दिनों के हमले में 56 रॉकेट और 113 क्रूज़ मिसाइलें यूक्रेन पर  दागी हैं- राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की - BBC Hindi

जंग का एक साल पूरा होने पर गुरुवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन, फ्रांस की राजधानी पेरिस और बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में प्रदर्शन हुए। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को 12 पॉइंट का एक पीस प्लान जारी किया जिसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर की अपील की गई। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के साथ रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंध को खत्म करने के लिए कहा गया। चीन ने कहा कि इस युद्ध में न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करते हुए आम नागरिकों पर हमला नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : MCD चुनाव से पहले इस पार्षद ने दिया AAP को बड़ा झटका

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Accident : भयंकर सड़क हादसा......11 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें : Women's T20 World Cup 2023: दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

ये भी पढ़ें : आधी रात सदन में हंगामा.......भिड़े AAP-BJP पार्षद

ये भी पढ़ें : Supreme Court ने Pawan Khera को दी राहत

ये भी पढ़ें : Pathaan Box Office Collection : बाहुबली-2 को पछाड़कर पठान बन गई सरताज, तोड़ दिया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें : Ajnala Violence : पंजाब में हुई हिंसा बड़े खतरे का संकेत

ये भी पढ़ें : Hiramandi First Look Out : शाही अंदाज में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics