Ajnala Violence : पंजाब में हुई हिंसा बड़े खतरे का संकेत

- पूर्व CM कैप्टन ने इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ बताया
 | 
Ajnala Violence

Khari Khari, News Desk: Ajnala Violence : अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर कब्जा करने की घटना के बाद आप सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने इस घटना को देश की सुरक्षा के खिलाफ बताया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने CM भगवंत मान को गृह मंत्रालय संभालने में असफल बताया है। भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजनाला की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। 


कानून व्यवस्था की स्थिति हुई गंभीर 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इससे पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गयी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना की तरफ केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन घटनाओं में एक विशेष पैटर्न था जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। पाकिस्तान ऐसी स्थिति को प्रोत्साहित करने और उसका फायदा उठाने के लिए हमेशा तैयार है।

गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर सवाल

कैप्टन ने अमृतपाल सिंह का विरोध करते हुए पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के घटना स्थल पर ले जाने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा गुरु ग्रंथ साहिब को विरोध स्थल पर ले जाने की मंशा ठीक नहीं थी।

CM मान इंडस्ट्रियलिस्ट से निवेश पर करेंगे बातचीत; निवेशकों को सहयोग का दावा  | CM Mann will meet with industrialists on investment in Punjab - Dainik  Bhaskar

पुलिस स्टेशन पर कब्जा खतरनाक घटना

कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अजनाला में पंजाब पुलिस स्टेशन पर कब्जे की घटना को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था की स्थिति के पूर्ण पतन को दर्शाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सरकार स्थिति को भांपने में नाकामयाब रही तो भयानक परिणाम होंगे।

ये भी पढ़ें : MCD चुनाव से पहले इस पार्षद ने दिया AAP को बड़ा झटका

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Accident : भयंकर सड़क हादसा......11 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें : Women's T20 World Cup 2023: दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

ये भी पढ़ें : आधी रात सदन में हंगामा.......भिड़े AAP-BJP पार्षद

ये भी पढ़ें : Supreme Court ने Pawan Khera को दी राहत

ये भी पढ़ें : Pathaan Box Office Collection : बाहुबली-2 को पछाड़कर पठान बन गई सरताज, तोड़ दिया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें : Mrs Chatterjee vs Norway First Poster Out : रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का फ़ास्ट पोस्टर आउट, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

ये भी पढ़ें : Hiramandi First Look Out : शाही अंदाज में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics