Haryana Weather Update : हरियाणा के इन जिलों में कल के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, फतेहाबाद में जमकर बरसे बादल, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार चली तेज हवाएं

 | 
Haryana Weather Update
- मौसम विभाग दीं ताज़ा जानकारी 

Khari Khari News :

Haryana Weather Update : हरियाणा में सावन के पहले ही दिन ही हवा की दिशा बदल गई हैं। राज्य में कल सुबह से बूंदाबांदी जारी है। बारिश की वजह से तापमान भी कम हुआ है। बारिश आने से मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है। नमी वाली हवा चलने से उमस ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया है वहीं दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के कुछ जिलों में वर्षा से राहत मिली है। आज सुबह से भी कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 

Haryana Weather Update

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक राज्य के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के हिस्सों के जिलों में मानसून एक्टिव रहने की संभावना जताई है। हरियाणा के कैथल, नरवाना, गुहला, पेहोवा, करनाल, इंद्री, असंध, ननलोखेरर, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहिदा, पलवल, तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, रेवाडी, पटौदी , कोसली, झज्जर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, कालका, छछरौली, नारायणगढ़ में 24 घंटे के दौरान मौसम बदलेगा।

Haryana Weather Update

हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से की तरफ बढ़ेगा। इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश और अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। सिरसा में 0.5MM, हांसी में 1 MM, हिसार के बालसमंद में 34.5, कुरुक्षेत्र में 3MM, रेवाड़ी में 1MM, महेंद्रगढ़ में 28MM, गुरुग्राम में 1MM, फतेहाबाद में 60MM और यमुनानगर में 20MM पानी गिरा है। इसके साथ जींद और कैथल में भी बारिश हुई है।

उत्तर भारत में इन दिनों ज्यादातर जगह मानसून सक्रिय है। हरियाणा सहित पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा गतिविधियां जारी हैं। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर वर्षा होती रही लेकिन तीन दिन से इनकी रफ्तार कुछ धीमी देखी गई। 

ये भी पढ़ें : Delhi Tis Hazari Court Firing : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आपस में भिड़े वकील, झगड़े के बाद फायरिंग, मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू

ये भी पढ़ें : Punjab Politics News : पंजाब में फिर हो सकता है अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन ! ऐलान बाकी, चंडीगढ़ में अकाली दल ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई

ये भी पढ़ें : Crime News : PUBG फ्रेंड से हुआ प्यार, प्रेमी के पास भारत आई पाकिस्तानी महिला, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ये भी पढ़ें : Hyderabad News : हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, 2 घायल

ये भी पढ़ें : MP News : मध्य प्रदेश में BJP नेता ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब ! वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार, CM चौहान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ें : UGC Assistant Professor Eligibility : विश्वविद्यालयों में इन परीक्षाओं के बिना नहीं बन पाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर, अब भर्ती का नियम बदला, UGC ने जारी किया नोटिस

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Car Accident : जम्मू कश्मीर के राजौरी में भीषण कार एक्सिडेंट, हादसे का शिकार हुए 4 लोगों की मौत, अन्य 5 लोग घायल

Connect with Us on | Facebook

National

Politics