Haryana News : हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा, मकान और फसलों का इतना मिलेगा मुआवजा

 | 
Haryana News

Khari Khari News :

Haryana News : हरियाणा राज्य में बाढ़ ने बहुत तबाही मचा दी है और इससे कई जिलों में बारिश के आंकड़ों का अनुमान लगाया गया है। पहले से ही बाढ़ से प्रभावित जिलों के लोगों को राहत देने की सरकारी योजनाओं की तैयारी शुरू की गई है। इस प्राकृतिक आपदा काफी जन जान माल का नुकसान हुआ। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बाढ़ से अब तक प्रदेश में करीब 1350 गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या और भी बढ़ सकती है, क्योंकि घग्गर नदी का जल स्तर अभी भी ज्यादा है। 

सरकार ने बाढ़ का पानी उतरने के बाद मुआवजे की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने तय किया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों को 20 हजार से 1.20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। पशुओं की मौत के मामले में दुधारू की कैटेगरी बनाकर मुआवजा निर्धारित होगा। वहीं जिन किसानों की फसल पूरी बर्बाद हो गई, उन्हें 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा। जिन किसानों की फसल को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है, उनकी फसल पकने का इंतजार किया जाएगा ताकि नुकसान निर्धारित किया जा सके।

सिरसा में बाढ़ के डर से 2 गांवों के ग्रामीणों में टकराव हो गया। फरवाई कलां और पनिहारी के लोगों के हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद सिरसा-मानसा हाईवे जाम कर ग्रामीण उस पर डट गए हैं। माहौल तनावपूर्ण देख मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सिरसा में घग्गर का कहर थम नहीं रहा है। घग्गर के ओटू हेड में जलस्तर डेंजर लेवल से ऊपर है। यहां 4 गांवों ढाणी प्रताप सिंह, संता सिंह, रत्ताखेड़ा, कुत्ताबढ़ के किसानों ने बांध बना लिए थे, जिसे पुलिस-प्रशासन ने तुड़वा दिया। इसको लेकर किसानों और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति भी बनी। हालांकि पुलिस ने मौका संभाल लिया।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने यह अनुमान जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल है। इनमें से 9 जिले ऐसे हैं, जिनमें पहले ही बाढ़ से तबाही मच चुकी है। हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में 80 और गांवों में पानी घुस गया और 4,826 हेक्टेयर में खड़ी फसलें डूब गईं. 1,378 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 

ये भी पढ़ें : Gujarat News : भारतीय सेना की खुफिया जानकारी ISI को देने के मामले पर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, 3 दोषियों को दीं उम्रकैद की सजा

ये भी पढ़ें : PM Modi : देश की सेवा में एक और हवाई अड्डे की सौगात, पीएम मोदी आज वीर सावरकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

ये भी पढ़ें : Oommen Chandy Passed Away : केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी का निधन, बेंगलुरु में 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सेना के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया

ये भी पढ़ें : Seema-Sachin Love Story : सीमा हैदर प्रेम दीवानी..या जासूसी की है कहानी ! इस एंगल से जांच में जुटी ATS , सीमा हैदर और सचिन से की 8 घंटे पूछताछ

Connect with Us on | Facebook

National

Politics