Haryana News : HSSC ने भर्ती के लिए अप्लाई करने वालों को दिया बड़ा झटका, हरियाणा CET में लेटेस्ट भरा फॉर्म होगा मान्य

 | 
Haryana News

Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए एक जरुरी जानकारी है। ग्रुप-C और D के लिए पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर भर्ती पोर्टल को तैयार कर लिया गया है। इसी महीने से युवा नए सिरे से आवेदन कर सकेगें। वहीं, जो भी उम्मीदवार पहले से इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हुए हैं, उनको दोबारा से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। 60 हजार पदों पर भर्तियां हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) को करनी हैं। 

इसके लिए 10 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। कुछ युवा आवेदकों ने भर्ती के लिए एक से अधिक फॉर्म भर दिए हैं। ये फॉर्म कमीशन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अब HSSC ऐसे फॉर्मों को डिलीट करेगा। आवेदक ने जो लेटेस्ट फॉर्म भरा है उसी को ही स्वीकार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कमीशन ने ग्रुप-सी के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 20 जून से 31 जुलाई के बीच की डेट तय की है। वहीं ग्रुप डी की परीक्षा के लिए सितंबर माह तय किया है।

Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ग्रुप-C में 32000 भर्तियां, डी ग्रुप में 12000 भर्तियां, 6000 महिला एवं पुरुष कॉन्स्टेबल, 7500 टीजीटी व अन्य भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई कर दिया है। फिर से पोर्टल तैयार किया है, ताकि जिन युवाओं ने अप्लाई नहीं किया है वह भी इसमें अप्लाई कर सकें। CET में ग्रुप C के लिए 12वीं और ग्रुप D के लिए 10वीं की न्यूनतम योग्यता जरुरी है। 

ये भी पढ़ें : Earthquake : कई राज्याें में भूकंप के तेज झटके, केंद्र अफगानिस्तान रहा, चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा तक हिली धरती

ये भी पढ़ें : Manipur Violence News : इंफाल में दुकानों में आग लगाने के आरोप में RAF के 3 जवान सस्पेंड

ये भी पढ़ें : Wrestlers Protest New Parliament : नए संसद भवन के बाहर महिला महापंचायत को लेकर बवाल, हरियाणा में सारे टोल आंदोलनकाररियों कराए फ्री, दिल्ली बॉर्डर पर हुई गिरफ्तारियां 

ये भी पढ़ें : New Parliament Building Inauguration : राष्ट्र को समर्पित हुआ नया संसद भवन, 'सेंगोल' स्थापित करने बाद PM मोदी ने किया उद्घाटन, साथ ही 75 रुपये का सिक्का होगा जारी

ये भी पढ़ें : IPL 2023 GT Vs CSK Final : आज होगा आईपीएल 2023 का मेगा फाइनल, गुजरात या चेन्नई किस के नाम होगा खिताब !

Connect with Us on | Facebook