Delhi News : छावला के ITBP कैंप में कमांडेंट के बेटे ने कांस्टेबल को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग में कांस्टेबल की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 | 
Delhi News

Khari Khari News :

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली से दर्दनाक मामला सामने आया है, जहा दिल्ली के छावला स्थित ITBP कैंप में एक अफसर के बेटे ने ITBP के एक कांस्टेबल को गोली मारी, जिसके बाद 36 साल के कांस्टेबल की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना कैंप के पारिवारिक क्वार्टर से मिली। इस घटना के बाद 32 साल के आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। ITBP के अधिकारी के बेटे ने कांस्टेबल की आंख में गोली मारी। जिससे कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया छावला कैंप टाइप 4 से कमांडेंट हेड क्वॉर्टरने फोन किया। उन्होंने बताया कि सेकेंड कमांडेंट लोकपाल सिंह के घर उसके बेटे ने फायरिंग की है। फायरिंग में ITBP का एक जवान घायल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर ITBP का जवान खून से लथपथ अचेत हालत में पड़ा था। उसकी बाईं आंख में गोली लगी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आरोपी के पिता की लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। 

मृतक की पहचान कुक भूप सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।आरोपी की पहचान दिग्विजय (32) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि निजी लाइसेंसी हथियार अधिकारी के नाम पर है और आरोपी बेरोजगार है। पुलिस को मौके से करीब 6 कारतूस के खोखे मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Manipur Violence : राज्य सरकार ने पलटा फैसला, 21 जून से खुलने वाले स्कूल अब 1 जुलाई से खुलेंगे, राज्य में 25 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद

Connect with Us on | Facebook

National

Politics