Delhi Crime : दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या दर्दनाक हत्या, कॉलेज के गेट पर ही किया हमला, गर्लफ्रेंड को लेकर हुई थी 7 दिन पहले बहस, जानिए पूरा मामला

 | 
Delhi Crime

- मृतक की गर्लफ्रैंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 

Khari Khari News :

Delhi Crime : दिल्ली से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जिस में दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में 18 जून रविवार को एक स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को आर्यभट्ट कॉलेज के एक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट निखिल की चाकू मारकर हत्या करने की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने  दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्र की पहचान निखिल चौहान के रूप में की गई है जो कि पश्चिम विहार का रहने वाला था।जो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग का बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। 

जानकारी के अनुसार, निखिल की गर्लफ्रेंड से कॉलेज के दूसरे स्टूडेंट ने मिसबिहेव किया था। जिसको लेकर 7 दिन पहले निखिल की अन्य लड़कों से बहस भी हुई थी। रविवार दोपहर निखिल कॉलेज के गेट के बाहर अकेला खड़ा था। शायद अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा था।  रविवार को दोपहर 12:30 बजे तभी तीन लड़के आए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में निखिल खून से लथपथ हो गया। निखिल की छाती पर कई बार चाकू से वार किया गया। उसको हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना में शामिल दो लोगों की पहचान की है। निखिल की गर्लफ्रैंड ने गिरफ्तार आरोपी राहुल और हारून की पहचान कर ली है। वहीं जांच में ये भी सामने आया है कि राज नाम के लड़के ने भी निखिल को चाकू मारा था। पुलिस अभी भी ये पता लगाने में जुटी है की चाकू किस ने मारे, क्योकि गिरफ्तार आरोपी अपने बयानों को बार-बार बदल रहे हैं। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि एक लड़की से संबंधित विवाद को लेकर उनके बीच लड़ाई हुई, जिसके दौरान पीड़िता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें : Weather News : UP, बिहार समेत इन 10 राज्यों में लू और गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, बिहार में होगी बारिश, IMD का अलर्ट किया जारी

ये भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली और आस-पास के हिस्सों में मौसम ने लीं करवट, सुबह हुई बूंदाबांदी से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ में तेज़ रफ्तार जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 26 लोग घायल, 6 गभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें : Vande Bharat Stone Pelting : एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास हुआ हमला

ये भी पढ़ें : Maharashtra News : नागपुर में कार में मिली तीन बच्चों की लाश, अचानक से 24 घंटे से थे लापता, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra : जगन्नाथ रथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम, करीब 25 लाख श्रद्धालु के आने की उम्मीद

Connect with Us on | Facebook

National

Politics