Chamba News: क्षमता से अधिक भारी वाहन गुजरने से टूटा पुल

चंबा में भूस्खलन के बाद गिरा पुल ...........यातायात ठप
 | 
Chamba News

Khari Khari, News Desk: Chamba News: हिमाचल के चंबा में रविवार की सुबह भूस्खलन की घटना के बाद पुल गिरने से चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया। यह घटना चंबा जिले के बाहरी इलाके भरमौर गांव के लूना में हुई। चंबा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के अधिकारियों ने कहा जिला चंबा के लूना भरमौर में भूस्खलन की ये घटना घटी।

राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए पर 20 मीटर लंबा पुल

पुल पूरी तरह से ढह गया और एनएच-154 ए चंबा से भरमौर तक पूरी तरह से टूट गया है। डीईओसी अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए पर 20 मीटर लंबा पुल था जो भरमौर सब डिवीजन आदिवासी क्षेत्र को चंबा से जोड़ता है। घटना के बाद पूरे इलाके से सड़क का संपर्क टूट गया है। 

पुल गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार शाम चोली पुल गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि होली जिला चंबा के पास चोली ब्रिज पर शाम करीब साढ़े सात बजे पुल गिरने की घटना हुई।

35 टन तक भार क्षमता के गुजर रहे थे वाहन

घटना में पुल पूरी तरह से ढह गया और दो वाहन - एक कार और एक टिप्पर ट्रक नीचे गिर गए। ब्रिज इसकी क्षमता से अधिक भारी वाहन गुजारने से टूटा है। ब्रिज के भार की क्षमता करीब 20 टन बताई जा रही है इस पर 35 टन तक भार क्षमता के वाहन गुजर रहे थे।

ये भी पढ़ें : Road Accident: आंध्र प्रदेश में भयानक सड़क हादसा

ये भी पढ़ें : Nainital में छाया खतरों का साया

ये भी पढ़ें : What's App Latest Feature : व्हाट्सअप में बदलाव........आया नया धांसू फीचर

ये भी पढ़ें : Pervez Musharraf Died: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

ये भी पढ़ें : Sidharth Malhotra Wedding Announcement : सिद्धार्थ मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पर 'बोल्ड अनाउंसमेंट' लिख शेयर किया पोस्ट, फैंस ने पूछा...

ये भी पढ़ें : Athiya Shetty & KL Rahul's Wedding Photos : शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Connect with Us on | Facebook

National

Politics