Rishabh Pant Car Accident : झुलसती हुई आग का शिकार हुए ऋषभ पंत!

- कार की खिड़की तोड़कर बचाई अपनी जान
 | 
Rishabh Pant

Khari Khari, News Desk: Rishabh Pant Car Accident : क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही थी। ऋषभ पंत कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी मर्सडीज रेलिंग से टकरा गयी जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई और कार पलट गई।

ऋषभ पंत कार में अकेले

ऋषभ पंत को गाड़ी चलाते वक़्त नींद आ गयी थी, जिसकी वजह से उनका कार पर से कंट्रोल खो गया। उस समय ऋषभ पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के दौरान पंत ने जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बतायाऋषभ की हालत अब स्थिर है।

MRI के बाद घुटने का ऑपरेशन

हादसे के बाद पंत को इलाज के लिए रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर सुशील नागर ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई चोटें आई हैं। MRI के बाद उनके घुटने का ऑपरेशन किया जाएगा।

मां को सरप्राइज देने जा रहे थे ऋषभ पंत

 ऋषभ पंत ने बताया कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे।  ऋषभ पंत ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। इस वजह से वे सुरक्षित बाहर आ गए। अगर उन्होंने सीट बेल्ट पहनी होती तो कार में आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे।

Read More: Uzbekistan: भारतीय कफ़ सिरप पीने से गयी 18 मासूमों की जान

Read More: PM Modi Mother Passes Away: मां हीराबा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हुई शुरू

Read More: Shah Rukh Khan: क्यों सुहागरात पर इस एक्ट्रेस को मिलने पहुंच गए थे शाहरुख?

Read More: Pranjal Dahiya: 2022 में प्रांजल दहिया के गानों ने मचाया धमाल!

Read More: ITR Filing: इनकम टैक्स भरने वाले हो जाए सावधान!

Connect with Us on | Facebook

National

Politics