Today Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, साथ ही कोहरा पड़ने की संभावना

 | 
Today Weather Update

Today Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। देश के सभी राज्यों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाको में बर्फबारी जारी है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाको में ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया  गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज सुबह इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में भी ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 

जानिए दिल्ली का न्यूनतम-अधिकतम तापमान

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड के साथ-साथ दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण भी लोगों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। दिल्ली में आज का AQI 335 दर्ज किया गया है। जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। 

इन राज्यों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाको में भारी बरसात की संभावना है। इसी दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 23 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 23 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभवना है। 

Read More: Haryana News: BJP संसदीय दल की बैठक में भड़के राव इंद्रजीत

Read More: India Corona Update: देश में कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन Killing Track जारी

Read More: Hardik Pandya Trolled: India टीम में "हीरे" की कद्र नहीं कर रहा कोई

Read More: T-20 World Cup में हार का ठीकरा फूटा सिलेक्टरों पर

Read More: India vs NZ T-20 Series: हार्दिक पंड्या की फ़ौज के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics