T20 World Cup: भारतीय टीम ने खाने को लेकर किया विवाद खड़ा, अभ्यास करने से भीं किया मना

-भारत टीम को केवल खाने में दिया गया सैंडविच 
 | 
T20 World Cup

T20 World Cup में भारत अपना दूसरा मैच वीरवार को नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी में दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा। वहीं भारत ने अपने पहले मुकाबला में पाक के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं कल होने वाले मुकाबले से पहले भारत टीम सिडनी में टूर्नामेंट अरेंजमेंट को लेकर नाराज़ है। भारत ने प्रैक्टिस और अरेंजमेंट को लेकर विवाद खड़ा किया है। 

सहवाग ने भी जताई नाराजगी 

जानकारी के अनुसार पता चला है कि भारत टीम ने आज अभ्यास करने से मना कर दिया है। क्यूंकि टीम को अभ्यास के लिए 42 किमी दूर जाने के लिए कहा गया। जिस वजह टीम ने अभ्यास करने से मना कर दिया। यही नहीं जानकारी यह भी सामने आयी है कि खिलाड़ियों को अभ्यास के बाद बासी खाना भी परोसा गया जिसका पूरी भारतीय टीम ने बायकाॅट किया। इस मामले पर पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी नाराजगी जताई है। हालांकि मामले को लेकर अभी BCCI का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

अभ्यास के बाद नहीं दिया गर्म खाना 

मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि भारत टीम को सिडनी में अभ्यास के बाद अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा था। अभ्यास के बाद टीम को गर्म खाना नहीं दिया गया। खाने में सैंडविच भी शामिल था। BCCI ने कहा है कि भारत टीम को केवल खाने में सैंडविच ही दिया गया। उन्होंने ICC को भी बताया कि सिडनी में अभ्यास के बाद दिया जाने वाला खाना ठंडा और अच्छा नहीं था। 

Read More: T20 World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया के स्टोइनिस ने खेली धुआंदार पारी, 17 गेंदों में पलटा मैच का रुख

खाने का पूरा मेन्यू टूर्नामेंट से पहले ही बताया गया था: ICC

T20 वर्ल्ड कप के दौरान ICC भोजन उपलब्ध करा रही है। ICC खिलाड़ियों को दोपहर के खाने के बाद कोई गर्म खाना नहीं दे रही है। वहीं भारत टीम ने अभ्यास के लिए भी मना कर दिया है। क्योंकि टीम को अभ्यास के लिए लगभग 45 मिनट की दूरी पर सिडनी के एक छोटे से शहर में अभ्यास करने के लिए जगह दी गई है। वहीं ICC द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद को लेकर कहा है कि सभी टीमों को खाने का पूरा मेन्यू टूर्नामेंट से पहले ही बता दिया गया था।

Read More: T20 World Cup 2022 में आज Afghanistan vs New Zealand के बीच भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की Playing XI

Read More: T20 World Cup 2022:भारत के खिलाफ मैच से पहले PAK टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी टीम से बाहर

Read More: T20 world cup 2022: मेलबर्न में भारत का पलड़ा भारी, बन सकता है PAK के लिए मुसीबत

National

Politics