T-20 World Cup: भारत-पाक के कप्तान ग्रुप स्टेज मुकाबलों में अब तक रहे फ्लॉप, जानिए

 | 
T-20 World Cup

T-20 World Cup 2022 में सेमीफाइनल के लिए 4 टीमों का चयन किया जा चुका हैं। बता दें कि ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान, वहीं ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को शामिल किया गया हैं। वहीं सुपर स्टेज मुकाबलों की बात कि जाए तो सभी टीमों के कप्तानों ने अपनी टीम को यहां  तक लाने में सर से पॉव तक का पूरा जोर लगाया हैं। वहीं आज हम आपको सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत-पाक टीमों के कप्तानों की परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं। इस टूर्नामेंट में किस कप्तान ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। जानिए 

भारत कप्तान

भारत टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में कुछ खास नहीं रहा हैं। टूर्नामेंट में यह अब तक केवल एक ही फिफ्टी लगा पाए है। रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ 53 रनो की पारी खेली। इन्होने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 15 -15, बांग्लादेश के खिलाफ 2 और पाक के खिलाफ केवल 4 रनो की पारी खेली। भारत के दर्शकों को इनसे जिस स्कोर की उम्मीद थी, ये अब तक वहां पहुंचने में सफल नहीं रहे है। वहीं भारतीय फैंस को सेमीफाइनल मुकाबलों में इनसे बहुत सी उम्मीदें होंगी। देखना यह होगा कि ये उनकी उम्मीदों पर खरा उतर पाते है या नहीं।   

पाकिस्तान कप्तान 

पाक मके कप्तान बाबर आजम भी वर्ल्ड कप में अपनी टीम लिए एक भी बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रहे है। बता दें कि भारत के खिलाफ तो बाबर खाता खोलने में भी सफल नहीं रहे है। इन्होने बांग्लादेश के खिलाफ 25, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6,  नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ 4-4 रन बनाए हैं। पुरे टूर्नामेंट में कप्तान अब तक केवल 39 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में आंकड़ों के मुताबित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बाबर के ऊपर भारी पड़ सकते हैं। 

Read More: T-20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा घायल

Read More: T-20 World Cup: सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में इस टीम के साथ भिड़ेगा पाकिस्तान, जानिए

Read More: T20 World Cup: वर्ल्ड कप के बाद हो जाएगी 4 खिलाड़ियों की छुट्टी

Connect with Us on | Facebook

National

Politics