T-20 WC 2022: भारत के लिए PAK की ये जोड़ी बढ़ा सकती है मुश्किलें, 2021 World Cup में भी पड़ी थी भारी

भारत को इन दो खिलाड़ियों के लिए बनानी होगी खास रणनीति
 | 
T-20 WC 2022

T-20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेगी। इस मैच में भारत पिछले साल वर्ल्ड कप की हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमें इस मैच से पहले जमकर अभ्यास कर रही है। वहीं क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। ऐसे में यह मुकाबला बेहत ही रोमांचक होने वाला है। लेकिन पाकिस्तान की एक जोड़ी भारत टीम की मुश्किल बढ़ा सकती हैं। आइये आपको उस जोड़ी के बारे में बताते हैं। 

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

T-20 WC 2022

जी हां हम बात कर रहे है पाक के कप्तान  बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की। पिछले साल 2021 में भी ये दोनों खिलाड़ी भारत टीम पर भारी पड़े थे। इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बाबर ने 68 और रिजवान ने 79 रन की पारी खेली थी। ये दोनों खिलाड़ी भारत के गेंदबाजों पर शुरुवात से ही हावी हो गए थे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भारत टीम के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। इस मैच को पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। 

बाबर के लिए भारत को बनानी होगी खास रणनीति

कप्तान बाबर आजम सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। लेकिन फ़िलहाल उनकी फॉम कुछ ख़ास नहीं हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने 2021 वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार हराया था। ऐसे में बाबर पिछले साल की तरह भारत टीम के लिए मुश्किल बन सकते हैं। भारत को इनके खिलाफ खास रणनीति बनाने की जरूरत है। 

पिछले साल दोनों ने खेली थी लंबी पारी 

पिछले साल वर्ल्ड कप में बाबर और रिजवान ने भारत के खिलाफ 150 रन से ज्यादा की बेहतरीन साझेदारी निभाई थी। रिजवान वर्तमान में दुनिया के नंबर पहले टी20 बल्लेबाज हैं। पिछले दो सालो में इनका प्रदर्शन बेहत ही शानदार रहा है। ऐसे में रिजवान भारत के लिए बड़ी मुश्किल बन सकते है। ये अक्सर लंबी पारियां खेलते हैं। इन्होने एशिया कप में भी भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारत को रिजवान के लिए भी ख़ास  रणनीति बनानी होगी। 

Read More: T20 World Cup 2022: PAK से पिछली हार का बदला लेगा भारत, कोहली की कप्तानी में पहली बार हारा था भारत

Read More: T20 World Cup 2022: अगर आज का मुकाबला श्रीलंका जीती तो ये टीम होगी बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर

Read More: Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत, PAK ने दी धमकी, जानिए वजह

National

Politics