T20 World Cup 2022: PAK से पिछली हार का बदला लेगा भारत, कोहली की कप्तानी में पहली बार हारा था भारत

PAK के खिलाफ भारत को 10 विकेट से मिली थी करारी हार 
 | 
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 का आगाज इस साल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस साल भारत टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस मैच पर दोनों देशो के क्रिकेट फैंस की नज़र टिकी हुई है। आपको बता दें कि 
 पिछले साल भी भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था जिसमे भारत को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत टीम इस बार अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 

इस बार भारत टीम की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे है। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। ऐसे में इस साल होने वाला यह मुकाबला बेहत ही रोमांचक होगा। अब देखना यह होगा कि क्या बदली हुई भारत की टीम इस बार इंडिया टॉप-4 में जगह बना पाएगी। 

2021 WC में PAK से पहली बार हारा भारत 

T20 World Cup 2022

भारत अपनी पिछली हार को कभी नहीं भूल सकता। इस हार के बाद भारतीय टीम और फैंस में काफी निराशा देखने  को मिली थी। वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पहली बार पाकिस्तान की टीम से बुरी तरह से हरा था। साल 2021 से पहले टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान 12 बार आमने -सामने खेल चुकी  है। जिसमें 2021 को छोड़कर भारत ने सभी मुकाबले जीते थे। 

विराट की कप्तानी में पहली बार हारा था भारत 

विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पाक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 13वें मैच की बात की जाए तो इसमें पाक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकट गवाकर 151 रनों का स्कोर बनाया। इस दौरान कप्तान कोहली ने 57 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने भारत के 3 विकेट चटकाए थे।

PAK ने 10 विकेट से जीता था मुकाबला

T20 World Cup 2022

वहीं पाकिस्तान ने लक्ष्य 152 रनों का पीछा करते हुए पाक के बल्लेबाजों भारत टीम पर हावी हो गए। जिन्होंने इस मैच को एकतरफा बना दिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भारत टीम के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों पर हावी रहे। इस मुकाबले को पाक ने 10 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था। इस दौरान बाबर ने 68 और रिजवान ने 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। 

Read More: T20 World Cup 2022: अगर आज का मुकाबला श्रीलंका जीती तो ये टीम होगी बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर

Read More: Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत, PAK ने दी धमकी, जानिए वजह

Read More: T20 World Cup में युवराज और कोहली के नाम ये दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज, जिन्हे अब तक नहीं तोड़ पाया कोई भी खिलाड़ी

National

Politics