T20 World Cup 2022 के सुपर-12 में पहुंची श्रीलंका, इस खिलाड़ी ने दिलाई जीत

 | 
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 का 9वां मुकाबला आज श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला गया। इन मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद श्रीलंका टीम ने सुपर-12 में जगह बना ली है। श्रीलंका ने अब तक अपने तीन मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है। जिसके बाद दो अंक जा चुके है। वहीं नीदरलैंड भी अपनी दो जीत का साथ श्रीलंका की बराबरी पर है। 

T20 World Cup 2022

श्रीलंका किस ग्रुप में होगी शामिल अभी तय नहीं 

बता दें कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि श्रीलंका सुपर-12 में किस ग्रुप में शामिल होगी। वहीं अगर आज  नामीबिया की टीम यूएई के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करते है तो जाती है तो श्रीलंका टीम भारत के ग्रुप-2 में शामिल होगी। लेकिन अगर नामीबिया हारती है या कम रनों के अंतर से जीतती है तो श्रीलंका शीर्ष पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप-1 में जाएगा।

मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी 

आज के मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर बनाया। श्रीलंका कि तरफ से कुसल मेंडिस ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं चरित असलंका ने 31 और भानुका राजपक्षे ने 19 रन बनाए। नीदरलैंड के गेंदबाज मीरेकेन और लीड को 2 -2 विकेट और क्लासेन-गुगटेन को 1 -1 विकेट मिला। 

हसरंगा ने चटकाए 3 विकेट 

नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर 146 रन पर ही सिमट गई। इनकी और से मैक्स ओ'डॉड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 71 रन शानदार पारी खेली। इनके अलावा टीम के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इस दौरान श्रीलंका गेंदबाज वनिन्दु हसरंगा ने 3 विकेट चटकाए। वहीं महेश तीक्षणा को 2 और लहीरु कुमारा और बिनुरा फर्नांडे को 1 -1 विकेट मिला। 

Read More: T-20 WC 2022: भारत के लिए PAK की ये जोड़ी बढ़ा सकती है मुश्किलें, 2021 World Cup में भी पड़ी थी भारी

Read More: T20 World Cup 2022: PAK से पिछली हार का बदला लेगा भारत, कोहली की कप्तानी में पहली बार हारा था भारत

Read More: T20 World Cup 2022: अगर आज का मुकाबला श्रीलंका जीती तो ये टीम होगी बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर

National

Politics