T20 World Cup 2022: वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत

 | 
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 में सुपर-12 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड  के बीच खेल गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इस दौरान न्यूजीलैंड कि तरफ से डेवॉन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं एलन ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन के बेहतरीन बल्लेबाजी की। 

111 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

T20 World Cup 2022

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 17.1 ओवर में 111 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया टीम से सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टिम साउदी और मिचे सैंटनर ने 3-3 विकेट चटकाए। 
 
न्यूजीलैंड के ओपनर का प्रदर्शन

T20 World Cup 2022  

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन और कॉ़नवे ने पहले विकेट के लिए 25 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान एलन ने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं कप्तान केन विलियम्सन ने 23, ग्लेन फिलिप्स ने 12 और जेम्स नीशम ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में जोश हेजलवुड ने 2 और एडम जंपा ने 1 विकेट चटकाया। 

Read More: T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भावुक हुए कार्तिक, कहा...

दोनों टीमों की Playing XI 

New Zealand

कप्तान केन विलियम्सन, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट ईश सोढी

Australia

कप्तान एरोन फिंच, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, एडम जंपा  मिचेल स्टार्क

Read More: T20 World Cup 2022 में भारत और पाक के बीच महायुद्ध से पहले जानिए दोनों कप्तानों की Strength 

Read More: T20 world cup 2022 में जीत का कारण बन सकता है भारत का यह अनुभवी गेंदबाज

Read More: T20 world cup 2022: भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनेगा ये पाकिस्तानी गेंदबाज, जानिए

National

Politics