MS Dhoni को भारत टीम के साथ जोड़ने की तैयारी में जुटा BCCI

 | 
MS Dhoni

MS Dhoni: T-20 World Cup के सेमीफइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को याद किया जा रहा हैं। शायद BCCI को भी इनके बिना भारत टीम अधूरी लगती हैं। जानकारी के अनुसरा BCCI धोनी को भारतीय क्रिकेट में अहम भूमिका के लिए बुलाने पर विचार कर रहा है। जिसके चलते धोनी को BCCI बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। बोर्ड टी 20 फॉर्मट को लेकर बड़े बदलाव करने के बारे में सोच रहा हैं। BCCI T-20 का पूरा जिम्मा धोनी को सौंप सकता है।

Dhoni को बनाया जा सकता हैं टीम का कोच

जानकारी के अनुसार  BCCI धोनी को लिमिटेड ओवर (टी-20 और वनडे) के लिए कोच या डायरेक्टर की भूमिका में चुन सकते है। T-20 में हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने से लेकर, या फिर टी-20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान, कोच बनाने हैं इसको लेकर भी चर्चा अभी जारी हैं। इसी बीच BCCI एक बार फिर धोनी को टीम भारत टीम के साथ जोड़ना चाहता है। भारत टीम को किस प्रकार क्रिकेट खेलना है इसकी जिम्मेवारी भी धोकी को सौंपी जा सकती है। 

IPL 2023 के बाद धोनी नहीं आएंगे नज़र 

बता दें कि धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम के साथ बतौर मेंटर जोड़ा गया था। लेकिन वह सिर्फ एक टूर्नामेंट की बात थी। लेकिन इस बार बात परमानेंट टीम के साथ जोड़ने की हो रही है। ताकि 3 ICC टूर्नामेंट जीताने वाले इकलौते कप्तान एमएस धोनी का मार्गदर्शन भारत टीम को मिल सके। वहीं जानकारी यह भी सामने आई हैं कि धोनी IPL 2023 के बाद IPL को भी अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में राहुल द्रविड़ के लिए तीनों फॉर्मेट में एक-साथ काम करना बहुत मुश्किल है। जिसके बाद बीसीसीआई धोनी को टी-20 फॉर्मेट में भारत टीम का कोच बना सकते है। 

भारत में खेला जाएगा 2023 ODI World Cup  

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भारत में ही किया जाना है। वहीं इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा। ऐसे में टीम के पास वनडे कप में 1 साल और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 2 साल बचे हैं। ऐसे में BCCI चाहता है कि इन दोनों टूर्नामेंटों से पहले भारत टीम को नए सिरे से तैयार किया जाए। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

भारत टीम ने आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और ICC ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी। इन दोनों ही मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी भारत टीम के कप्तान थे। 

Read More: India vs New Zealand: T-20 और ODI सीरीज के लिए भारत-न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

Read More: T20 World Cup 2022 : चैम्पियन इंग्लैंड पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम को कितनी मिली राशि, यहां जानिए पूरी जानकारी

Read More: T-20 World Cup: Pakistan-England में से जो भी जीतेगा रचेगा इतिहास

Read More: World Cup 2022: शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में होगा बड़ा फेरबदल

Read More: T-20 World Cup: Final में बारिश बन सकती है खलनायक

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics