Menopause Symptoms : क्या है मेनोपॉज के शुरआती लक्षण? जान ले कही आप तो नहीं हो इस स्टेज पर
Khari Khari News :
Menopause Symptoms : हर महिला को लगातार 12 महीनों में हर माह मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। इस तरह की शारीरिक स्थिति महिलाओं ले लिए आवश्यक होती है। यह हर महिला की उम्र बढ़ने पर पीरियड्स खत्म भी हो जाते हैं। ऐसे में मेनोपॉज़ यानि पीरियड्स का बंद होना। यह चरण औसतन लगभग चार साल तक रहता है, कुछ महिलाओं को केवल कुछ महीनों या कई और वर्षों के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। यह हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण होता है। अनियमित पीरियड्स के ऊपर, हार्मोनल परिवर्तन से वजन बढ़ना, गर्म चमक, सोने में परेशानी, योनि का सूखापन, मूड में बदलाव और अवसाद हो सकता है।
पीरियड्स शुरू होने की सही उम्र
पीरियड्स आने की सही उम्र 12 साल होती है। कई बार लड़कियों को 8 साल की उम्र या 15 साल की उम्र में भी मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं। यह हर महिला का अपना होता है।
पीरियड्स बंद होने की सही उम्र
मासिक धर्म बंद होने की उम्र 45 से 50 साल होती है। इसके साथ ही मेनोपाॅज की शुरुआती आयु 45 से 50 साल मानी जाती है। इस उम्र में ही महिलाओं को मासिक धर्म आना बंद होने लगते हैं। कुछ महिलाओं की ओवरी जल्दी ही काम करना बंद कर देती है। वहीं कुछ महिलाओं का मासिक धर्म 50 साल की उम्र के बाद भी जारी रहता है।
मेनोपॉज़ के लक्षण
- स्किन ड्राईनेस
- चिड़चिड़ापन
- भूलना
- डिप्रेशन
- वजाइनल ड्राईनेस
- सोने में दिकत
- सिर दर्द
- जोड़ो में दर्द
- मूड स्विमिंग
- वजन बढ़ना
- अचनाक गर्मी लगना
- किसी काम में मन न लगना
- चेहरे पर अनचाये बाल होना
- आँखों में ड्राईनेस
- बालों का झड़ना या पतला होना
मेनोपॉज की 3 स्टेज है
प्री मेनोपॉज
यह स्टेज 40 की उम्र के बाद शुरू होती है। इस समय रिप्रोडक्टिव हॉर्मोंस कम होने लगते हैं, जिस वजह से पीरियड्स अनियमित होते हैं।
पेरिमेनोपॉज
यह स्टेज तब तक चलेगी जब तक पीरियड्स पूरी तरह बंद नहीं हो जाते। यह बदलाव का दौर 4 से 8 साल तक चल सकता है।
पोस्ट मेनोपॉज
इस स्टेज में ओवरी काम करना बंद कर देती है और पीरियड्स पूरी तरह रुक जाते हैं। 1 साल पीरियड्स नहीं आए तो माना जाता है की महिला का मेनोपॉज हो चुका है।
ऐसे पता चलता है मोनोपॉज का
मेनोपॉज से पहले पीरियड्स अनियमित होते हैं। पीरियड बंद होने से पहले मासिक धर्म में ब्लड का फ्लो कभी ज्यादा कभी कम हो सकता है। यह पेरिमेनोपॉज की स्टेज होती है। कई बार ऐसा होता है कि 3-4 महीनों तक पीरियड्स नहीं होते। ऐसे में कई बार महिलाओं को लगता है कि उन्हें मेनोपॉज हो चुका है लेकिन पेरिमेनोपॉज की स्टेज में संबंध बनाए जाएं तो महिला प्रेग्नेंट भी हो सकती है। इसलिए ज्यादातर यह सलाह दी जाती हैं कि पेरिमेनोपॉज स्टेज में सेफ सेक्स की ज्यादा जरूरत है क्योंकि ये सबसे संवेदनशील स्टेज होती है।
ये भी पढ़ें : Wearing Black Thread Rules : भूलकर भी ना पहने इन राशियों के लोग काला धागा, आपके जीवन में आ सकती है ये बड़ी मुसिबते
ये भी पढ़ें : Buzz Aldrin Wedding : नील आर्मस्ट्रांग के साथ चांद पर जाने वाले Buzz Aldrin ने, 93 साल की उम्र में की चौथी बार शादी
ये भी पढ़ें : Diabetes Control Tips in winter : सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए, फॉलो करें ये टिप्स
ये भी पढ़ें : Winter Hand Care Tips : सर्दियों में हाथों को रुखापन और फटने से बचाएं, बनाए मुलायम अपनाए ये टिप्स
Connect with Us on | Facebook