Advance Cremation Service : मरने से पहले अंतिम क्रिया बुक करवाओ, ये कंपनी दे रही है स्पेशल ऑफर
Advance Cremation Service : ‘मृत्यु’ जीवन का अंतिम और अटल सत्य है, जिसे कोई टाल नहीं सकता है। धरती पर जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु अटल है। इसलिए जीवन और मृत्यु एक च्रक के समान है जिससे हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है। गीता के अनुसार मृत्यु के बाद जीवन का नया आरंभ होता है इसलिए परिजन की मृत्यु पश्चात अंतिम संस्कार के नियम का पालन किया जाता है, जिससे जीवात्मा को मरणोपरांत स्वर्ग और अगले जन्म में उत्तम शरीर की प्राप्ति हो। यह सब शास्वत सत्य है, लेकिन अगर कोई आप से कहे कि मरने से पहले ही अपने अंतिम संस्कार की सेवाओं को आप ऑनलाइन बुक करा सकते हैं तो आप भी पहली बार में यही कहेंगे कि क्या बेवकूफी भरी बात है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह बिलकुल सत्य है की अब आप अपने मरने से पहले ही अपनी अंतिम संस्कार की सभी सेवाओं को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। लिहाजा कंपनी इसके लिए आपको 37500 का पैकेज दे रही है।
अर्थी बुकिंग में मिल रही है ये सेवाएं (Advance Cremation Service)
अपनी मृत्यु से पहले अर्थी बुक करने का ऑफर दरअसल Sukhant funeral MGMT PVT LTD नाम की कंपनी दे रही है। कंपनी इसके लिए मेम्बरशिप फीस 37500/ दे रही हैं। वही बुकिंग करवाने वालों को स्पेशल स्कीम भी दी जा रही है! सभी जाति धर्म के हिसाब से सुविधाएं यहाँ उपलब्ध हैं। दरअसल मरने के बाद शव को जिस चीज़ की ज़रूरत होती है वो सब यह कंपनी मुहैया करायेगी, जैसे दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर में सब कुछ मुहैया होता है। या फिर नया घर बनाने का ठेका लेने वाला ठेकेदार सब कुछ बना कर देता है, समझ लीजिए मरने के बाद की मैनेजमेंट कम्पनी है।
Company कमा चुकी है अब तक इतना Profit (Advance Cremation Service)
आपको बता दें मय्यत की इस स्टाल पर अंतिम संस्कार में पंडित भी होगा, काँधा देने वाले, अर्थी के साथ राम नाम सत्य बोलने वाले, चिता जलाने वाले, और फिर अस्थि विसर्जित करने वाले भी मिल जायेंगे। आप चाहे तो अपनी मन मुताबिक अर्थी तैयार करा सकते हैं, कुछ भी घटा बढ़ा तो रेट ऊपर नीचे हो सकता है। आपको बता दें ये कंपनी अब तक 50 लाख मुनाफा कमा चुकी है, वही आने वाले समय में कंपनी का कारोबार २००० करोड़ होने की संभावना है। वैसे ये कंपनी उन मां-बाप कि मृत्यु शैया को चिता भी आसानी से उपलब्ध करा देंगी, जिनके बच्चे विदेश में बैठे अपनी जिंदगी जी रहे है।
Read More: Amla For Weight Loss : वजन कम करने में मदद कर सकता है Amla, जानें किस तरह करें इस्तेमाल
Read More:: Benefits of kiwi : कीवी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, रोजाना सेवन से मिलेंगे चौंकाने वके वाले फायदे
Read More: Home Remedies To Fight Flu : फ्लू से लड़ने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपचार, मिल सकती है राहत
Connect with Us on | Facebook