Side Effects of Milk: खाली पेट दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बन सकता है मुसीबत, जानिए साइड इफ़ेक्ट

 | 
Side Effects of Milk

Side Effects of Milk: इस दुनिया में जन्म लेते जी एक नवजात शिशु का पहला भोजन दूध होता है। जन्म से लेकर हमारे पुरे जीवन तक दूध हमारे आहार का एक जरूरतमंद हिस्सा बन जाता है। दूध का हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं बहुत से लोग अपने दिन की शुरुवात ही दूध से करते है। लेकिन बिना यह जाने कि आप अपने स्वास्थ्य के साथ क्या कर रहे है। दूध पीने का समय हमारे लिए कब सही है और कब गलत हमे इसके बारे में इसका सेवन करने से पहले पता होना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि इसका सही पोषण का आनंद तभी लिया जा सकता है जब उसका सेवन सही तरीके से किया जाए, खासकर सही समय पर। कुछ लोग दूध सुबह जल्दी पीते हैं, कुछ अपने नाश्ते, चाय के साथ और कुछ रात को सोने से पहले। लेकिन, दूध पीने का सही समय क्या है? आपकों इसके बारे में बताते है। 

खाली पेट दूध का सेवन नुकसानदायक 

बता दें कि अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध और भोजन के साथ करना हर किसी के लिए एक बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार, दिन की शुरुआत हमेशा हल्के नाश्ते के साथ करने ही बेहतर रहता है। जिसका मतलब दूध तो बिलकुल भी नहीं है। दूध भारी होता है और सुबह सबसे पहले खाली पेट इसका सेवन करने से आपकी सेहत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। दूध आपके शरीर के इंसुलिन के स्तर को बढ़ा सकता है, जो निश्चित रूप से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक खाली पेट दूध जैसे भारी चीज़ पीने से हमारा पाचन तंत्र खराब हो सकता है। भारी भोजन पेट के लिए पचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इससे हमे पाचन संबंधी बीमारियों, जैसे अपच, सूजन, गैस, पेट में दर्द, उल्टी आदि समस्याए होने लगतीं है। 

दूध के Side Effects

  • यह मतली पैदा कर सकता है
  • पेटदर्द
  • यह सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है
  • यह मुँहासे और ब्रेकआउट का कारण बन सकता है


दूध पीने का सही समय 

गौर रहे कि आयुर्वेद के मुताबिक दूध पीने का सही समय शाम का होता है। हां, आपने इसे सही सुना। न की सुबह होता है, न रात होती है, बल्कि इसका सही समय शाम होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूध पचने में काफी आसान होता है और आपके पेट को अधिक समय तक भरा रखता है। जब आप आराम कर रहे होते हैं तो इसके लिए आपके पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सुबह खाली पेट दूध पीने से भारीपन हो सकता है, जबकि शाम को इसे पीने से नींद और नसों को आराम मिलता है।

Read More: Vitamin: खांसी-जुकाम जैसे संक्रमण से बचने के लिए इन दो विटामिंस का करे सेवन

Read More: Health Tips: कीवी फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी, जानिए

Read More: Health Tips: हृदय रोग से बचने के लिए अपनाएं ये स्वास्थ्य सुझाव

National

Politics