Vitamin: खांसी-जुकाम जैसे संक्रमण से बचने के लिए इन दो विटामिंस का करे सेवन

 | 
Vitamin

Vitamin: बदलते मौसम ने अब सर्दी को दस्तक दें दी है। सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। इस मौसम में संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ठंड की चपेट में आने की वजह से हमे सर्दी, खांसी, जुकाम और नाक बहने जैसी शिकायत होने लगती हैं। बदलते मौसम के दौरान हमे अपने खान पान में भी बदलाव करना जरूरी होता हैं। हमे ऐसे पदार्थो का सेवन करना चाहिए जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत कर सके। इससे हम संक्रमण की चपेट में आने से बहुत हद्द तक बच सकते है। इसके लिए हमे दो प्रकार के विटामिन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो हमे इन समस्याओं से बचा सके। इसमें विटामिन सी और विटामिन डी शामिल है। आइये हम आपको इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताते है। 

Vitamin C

विटामिन सी सी भरे फ्रूट्स खाने से हमारा इम्युनिटी सिस्टम बहुत मजबूत होता है। जिससे हम आसानी से किसी भी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते है। इससे हमारा इम्युनिटी सिस्टम काफी हद तक बढ़ जाता है। जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्या हमारे पास तक नहीं फटकती। आइए हम आपको बताते है इसके लिए आपको कौन कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए। 

Vitamin C वाले फूड्स

विटामिन सी के लिए हमे संतरा, अमरूद, पपीता, अनानास, कीवी, टमाटर, ब्रोकोली, आलू, आंवला, नींबू का सेवन करना चाहिए। 

Vitamin D

आपको बता दें कि विटामिन डी कि कमी सी हमारा इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिस वजह सी हम बदलते हुए मौसम में किसी भी संक्रमण की चपेट में आसानी सी आ जाते है। विटामिन डी के लिए आप रोजाना कुछ समय धुप में जरूर बिताये। वहीं कुछ फूड्स खाने से भी आप विटामिन डी के पोषक तत्व प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए गए फूड्स का सेवन करना चाहिए। जानिए 

Vitamin D वाले फ़ूड 

विटामिन डी के लिए हमे गाय का दूध, अंडा, मछली, संतरे का जूस, मशरूम, कॉड लिवर ऑयल, होल ग्रेन का सेवन करना चाहिए। 

Read More: Health Tips: कीवी फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी, जानिए

Read More: Health Tips: हृदय रोग से बचने के लिए अपनाएं ये स्वास्थ्य सुझाव

Read More: Side Effects of Maggi: मैगी का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक, जानिए

Read More: High Blood Pressure: इन चीजों का सेवन आपके लिए बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर का कारण, जानिए

National

Politics