Tips For Children Immunity in Winter : सर्दियों में बूस्ट करना चाहते है अपने बच्चों की इम्युनिटी, इसके लिए जानें कुछ सुझाव

 | 
Tips For Children Immunity in Winter

Tips For Children Immunity in Winter: सर्दियां दस्तक दे चुकी है ऐसे में बच्चों की बीमार होने संभावना बढ़ जाती है और इसके साथ ही एक मजबूत immune system का होना जरुरी है क्योंकि यही हमें बैक्टीरिया और वायरस आदि से होने वाले सभी प्रकार के हमलों से बचाती है। बढ़ती अवस्था में उन्हें अधिक सुरक्षा की जरुरत होती है, इस सर्दी के मौसम में। यह उनकी immune को बढ़ावा देने के लिए सही चीजें करने की जरुरत को बढ़ाता है। हमारे बच्चों को बीमारियों से बचने में मदद करने के लिए, अच्छी आदतों को अपनाना और बचपन से ही उनकी immune system को बढ़ावा देने के लिए कदम बढ़ाना important होता है। आइये जानते है ऐसे ही बच्चों की immune को बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स है। 

स्तनपान कराए 

यदि आपका नवजात शिशु है, तो कम से कम पहले छह महीने तक बच्चे को स्तनपान कराना बहुत जरुरी है। एक बच्चे को शुरुआत के दौरान केवल उसकी मां का दूध ही दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे बहुत अधिक लाभ मिलते हैं और बच्चे को Infections से लड़ने में मदद मिलती है। 

उन्हें एक Healthy Diet दे 

सर्दियों में, एक स्वस्थ आहार, जो हमारे बच्चों को गर्मी और शक्ति प्रदान करता है, बच्चे की immune system के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हमें अपने बच्चों को फलों और सब्जियों को खाने के लिए मनाना चाहिए। high fiber वाले diet के साथ आहार फलों और सब्जियों से भरपूर होना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य और मजबूत immune system को बनाए रखने के लिए फलों में मौजूद कई प्रकार विटामिन और खनिजों की जरुरत होती है। 

Read More:  Diabetes in Children : इन Foods का करें सेवन, बच्चों को डायबिटीज़ से बचाने में मिलेगी मदद

बच्चों को प्रॉपर नींद दिलाये 
 
बच्चों को प्रॉपर नींद मिलनी चाहिए यह उनके लिए बहुत जरुरी होती है। बच्चों के लिए नींद की जरुरत उम्र के साथ बदलती है, 0 से 3 महीने के बच्चे लगभग 15 से 16 घंटे सोते हैं, और 4 से 12 महीने के बीच के बच्चों को 12 से 15 घंटे की नींद की जरुरत होती है, इसके बाद बच्चों में नींद की आवश्यकता धीरे-धीरे कम होकर लगभग 9 से 15 घंटे हो जाती है। अगर जब बच्चे को  प्रॉपर नींद नहीं मिल रही होती है तो प्रोटीन कम हो जाता है। 

बच्चों को हाथ धोने को बढ़ावा दें

लगभग 80 प्रतिशत संक्रमण छूने से फैलता है, इस लिए हमें अपने बच्चों को हाथ धोने की सही तरीके सिखाने चाहिए और बहुत छोटे बच्चो को हमें हाथ धो कर ही उठाना चाहिए। क्योकि छोटे बच्चों को जल्दी ही infection हो जाता है। उन्हें छींकने और खांसने के बाद हमेशा हाथ धोने की सीख दी जानी चाहिए। पानी और साबुन से हाथ धोने से बैक्टीरिया और वायरस दूर हो जाते हैं। 

Read More: Water Rich Fruits in Winter: सर्दियों में न होंने दें शरीर में पानी की कमी, जानें पानी से भरपूर इन फलों को खाएं

Read More:: Benefits of kiwi : कीवी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, रोजाना सेवन से मिलेंगे चौंकाने वके वाले फायदे

Read More: Home Remedies To Fight Flu : फ्लू से लड़ने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपचार, मिल सकती है राहत

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics