High Blood Pressure: इन चीजों का सेवन आपके लिए बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर का कारण, जानिए

-हाई ब्लड प्रेशर में इन चीजों का सेवन हानिकारक
 | 
High Blood Pressure

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसे समस्या है जो की आज के समय में बहुत ही आम बन गयी है। इसका लगातार होना दिल से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे और भी कई तरह की समस्या जैसे-  स्ट्रोक, दिल का दौरा और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं की वजह बनती हैं। ब्लड प्रेशर का हाई होना सबसे बड़ी वजह हमारा गलत खान-पान भी बनता हैं। इसलिए डॉक्टर भी हमे सुझाव देते है कि ब्लड प्रेशर जैसी समस्या को दूर रखने के लिए दैनिक आधार पर आप क्या खा रहे है और आप क्या कर रहे है, इसकी अच्छी देखभाल करना भी बेहत जरूरी है। हम आज आपको बताते है कि इस समस्या से बचे के लिए आपको किन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। जो आपके ब्लड प्रेशरको तुरंत बढ़ा सकते हैं। जानिए 

High Blood Pressure को दूर रखने के लिए इन चीजों के सेवन से बचें

High Blood Pressure

नमक

यदि आप ब्लड प्रेशर कि समस्या से परेशान है तो आप प्रतिदिन कितना नमक ले रहे हैं, इसकी बारीकी से जाँच करते रहना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में आने से बचने के लिए हमे रोजाना केवल 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा का सेवन करना हमारे लिए हानिकारक होता है। जो कि ब्लड प्रेशर की समस्या को जन्म देता है। 

शराब

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगियों को शराब का सेवन कम करना चाहिए। यह न केवल आपके स्वास्थ्य हृदय को प्रभावित करता है, हाई बल्कि हृदय की समस्या को भी जन्म जन्म देता है। जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है।

तले हुए खाद्य पदार्थ

अपने दैनिक आहार से तले हुए खाद्य पदार्थों को हटा दें। ये न केवल आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए खराब हैं, बल्कि ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी उतने ही खतरनाक हैं। वे कुछ अन्य पुरानी बीमारियों का स्रोत हो सकते हैं। तले हुए खाने में खाद्य पदार्थों में संतृप्त वसा और लवण होते हैं। ये दोनों ब्लड प्रेशर कि समस्या को पैदा करते हैं, क्योंकि ये आपके रक्तचाप के स्तर को तुरंत बढ़ा सकते हैं।

मसाले

अपने नियमित नमक को कम सोडियम वाले नमक से बदलें। इसके अलावा, सॉस जैसे केचप, सोया सॉस, सलाद ड्रेसिंग आदि का सेवन न करें क्योंकि वे उच्च मात्रा में नमक से भरे होते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर के स्तर के लिए खराब है।

कैफीन

अधिक मात्रा में चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से बचें। क्योंकि इनमें कैफीन कि मात्रा पाई जाती है। जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

Read More: Home Remedies For Lose Weight: अगर आप भी चाहते है अपना वजन घटाना, तो अपनाए ये अद्भुत घरेलू नुस्खे

Read More: Burn Injuries: पटाखे फोड़ते समय जलने की साधारण चोटों से कैसे निपटें? जानिए

Read More: Health Tips: यह अद्भुत फल आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में करता है मदद, जानिए इसके लाभ

Read More: Health Tips: इस आयुर्वेदिक औषधि के पीने से होंगे मुंह के छाले ठीक, जानिए

National

Politics