Side Effects of Drinking Too Much Tea : चाय के शौकीन लोग हो जाएं सावधान, इन परेशानियों का हो सकते हैं शिकार

 | 
Side Effects of Drinking Too Much Tea

Khari Khari News : दुनिया में अरबों लोग अपने दिन की शुरुआत चाय पीने से ही करते हैं। चाय का उपयोग सदियों से पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है। जैसे ही हमें सर्दियों में चाय पीने के कई फायदे होते हैं। वैसे ही सर्दियों में चाय का ज्यादा सेवन हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है। चाय दुनिया में सबसे पसंदीदा ड्रिंक है। चाय की पसंद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति और एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अलग अलग होती है। लेकिन किसी भी चीज की अति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है और चाय भी। इसलिए, अगर आप भी चाय के आदी हैं, तो ये डरावने तथ्य आपको चाय का सेवन कम करने पर मजबूर कर देंगे। आइये जानते है ज्यादा चाय पीने से होने वालेसाइड इफेक्ट। जो आपको हैरान कर देंगे।  

ब्लड प्रेशर की समस्या

ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अधिक मात्रा में चाय पीने से बचें। यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

बेचैनी बढ़ना

हम ज्यादातर तनाव दूर करने और अपने व्यस्त जीवन से छुट्टी लेने के लिए एक कप चाय पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत वास्तव में आपके तनाव और चिंता को बढ़ा सकती है। बहुत अधिक कैफीन के सेवन से बेचैनी हो सकती है। और इस तरह के लक्षणों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका सिर्फ चाय का सेवन कम करना है। 

नींद की प्रॉब्लम होना 

अगर आप भी नींद की कमी या अनिद्रा से पीड़ित हैं तो इसका दोष चाय को दे सकते है। क्योकि अधिक चाय का सेवन आपकी नींद को हर तरह से बाधित कर सकता है। चाय में कैफीन की मौजूदगी आपके नींद के चक्र पर असर डाल सकती है। 

मतली होना 

कई बार ऐसा होता है की चाय पीने से आपको मतली महसूस होनी शुरू जाती है, यह टैनिन की उपस्थिति के कारण होता है, जो पाचन ऊतक को परेशान करता है सूजन, बेचैनी, पेट में दर्द का कारण बनता है।

गर्भावस्था की जटिलताएँ

चाय का अधिक सेवन मां के साथ-साथ बच्चे के लिए भी हानिकारक हो सकता है। कैफीन के अधिक सेवन से जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, जटिलताओं से बचने के लिए गर्भावस्था के दौरान कैफीन मुक्त चाय या हर्बल चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Read More: Winter Skin Tips : सर्दियों में भी स्किन रहेगी कोमल और चमकदार, इन प्राकृतिक चीजों को रूटीन में करे शामिल

Read More: Side Effects of Eating Peanuts : मूंगफली लवर्स को जरूर पता होनी चाहिए ये बातें, नहीं तो मूंगफली खाना हो सकता है हानिकारक

Read More: Hair Care Tips : मेहंदी लगाने के बाद बाल नहीं होंगे ड्राई, इन चीजों का करें इस्तेमाल, जानें कैसे

Connect with Us on | Facebook

National

Politics