Hair Care Tips : मेहंदी लगाने के बाद बाल नहीं होंगे ड्राई, इन चीजों का करें इस्तेमाल, जानें कैसे

 | 
Hair Care Tips

Hair Care Tips: आजकल सफेद बालों की समस्या कम उम्र में ही नजर आने लगती है। सफेद बाल आपके पूरे लुक को प्रभावित करते हैं। इन बालों को छिपाने के लिए हम मेहंदी का इस्तेमाल कर लेते है। रंगों में मौजूद केमिकल्स की वजह से कई तरह के साइड इफेक्ट सामने आ जाते हैं। वहीं मेहंदी लगाने से बालों में रूखापन आ जाता है। धीरे-धीरे यही रूखापन बालों को बहुत खराब कर देता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको बालों के पोषण पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 

मेहंदी में आंवला पाउडर मिला लें

Hair Care Tips

जब भी मेहंदी लगाएं तो उसमें आंवला पाउडर मिला लें या दही मिलाएं। इसके बाद बालों में मेहंदी लगाएं। ऐसा करने से बालों में मेहंदी का रूखापन नहीं आता है। इससे बाल चिकने होते हैं और बालों में चमक आती है। आप चाहें तो मेहंदी में आंवला का तेल या बादाम का तेल भी मिला सकती हैं। इससे रूखापन भी काफी हद तक कम हो जाता है।

दही और नारियल का तेल

Hair Care Tips

एक कटोरी में दही और दो चम्मच नारियल का तेल, दो चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर बालों में करीब 20 से 25 मिनट तक लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें। इससे बालों की डीप कंडीशनिंग होती है और मेहंदी का रूखापन दूर हो जाता है।

केले का पैक 

Hair Care Tips

बालों का रूखापन कम करने के लिए केले का पैक बहुत मददगार होता है। इसके लिए एक केला, एलोवेरा और दो चम्मच कोई भी हेयर ऑयल लें और इसे मिक्सर में डालकर एकदम महीन पेस्ट जैसा बना लें। इसे बालों में लगाएं। करीब आधे से एक घंटे के लिए इसे लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें। केला बालों की बनावट में सुधार करता है, उन्हें मुलायम बनाता है और बालों में चमक लाता है।

अंडे का सफेद भाग

एक अंडे का सफेद भाग, एक चम्मच जैतून का तेल, एक चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच सिरका मिलाकर बालों में लगाएं। करीब 20 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों का रूखापन काफी हद तक कम हो जाएगा। और आपको इस समस्या से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

Read More: Benefits of Drinking Jaggery Water in Winter : सर्दी में बीमारियों से बचने के लिए करें गुड़ के पानी का सेवन, देखिये कैसे मिलते है फायदे

Read More: Home Remedies For Joint Pain in Winter: सर्दियों के मौसम में होती है जोड़ों के दर्द से परेशानी, अपनाए ये घरेलू उपाय, मिल सकती है राहत

Read More: Superfoods For Thyroid Patients : थायराइड के मरीजों के लिए ये सुपरफूड्स है फायदेमंद, अपने आहार में करें शामिल

Read More: Health Benefits Of Eating Garlic : लहसुन खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, जो है आपके लिए जरुरी, जानें कैसे

Connect with Us on | Facebook

National

Politics