Benefits of Coconut Oil: नारियल का तेल इन स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद, जानिए

 | 
Benefits of Coconut Oil
जानिए कैसे करें नारियल तेल का सेवन 

Benefits of Coconut Oil: नारियल एक ऐसी सामान्य स्वास्थ्य ओषधि है जिसे खाया और पिया दोनों जा सकता है। लेकिन नारियल के तेल का इस्तेमाल तो हर घर में अलग अलग प्रकार से किया जाता है। नारियल तेल का उपयोग सौंदर्य त्वचा और बालों के लिए एक लाभदायक ओषधि के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि आपको बता दें कि  इसके लाभ और उपयोग इससे भी कहीं आगे जाते हैं। नारियल का तेल स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड है। वहीं ये हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ भी पहुंचाता है। नारियल का तेल मुख्य रूप से स्वस्थ वसा से बना होता है जिसे मध्यम-श्रृंखला फैटी एसिड कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्राकृतिक संतृप्त वसा आपके शरीर में HDL (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। आइए आपको नारियल तेल के कुछ अद्भुत लाभों के बारे में बताते है। 

Benefits of Coconut Oil

थायराइड की समस्या में नारियल का तेल 

शायद ही बहुत कम लोगों को पता होगा कि नारियल का तेल आपके थायरॉइड फंक्शन की सहायता कर सकता है। नारियल के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देते है। इसलिए नारियल का तेल हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जिसे एक अंडरएक्टिव थायराइड भी कहा जाता है। इसके अलावा यह आपके वजन को घटाने में भी मदद करता है। थायराइड की समस्या के लिए विशेषज्ञ प्रतिदिन 2 या 3 बड़े चम्मच वर्जिन या एक्स्ट्रा-वर्जिन नारियल तेल का सेवन करने की सलाह देते हैं।

मुँह के स्वास्थ्य में सुधार लाता है

मुँह के स्वास्थ्य में सुधार के लिए नारियल के तेल का उपयोग करके तेल अत्यधिक प्रभावी माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि नारियल का तेल मुंह में बैक्टीरिया को मारने और सांसों की बदबू, दांतों की सड़न, कैविटी, मसूड़े की सूजन और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में हमारी मदद कर सकता है।

मुँह के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए 1 बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा-वर्जिन नारियल तेल लें और इसे अपने मुंह में 15 मिनट तक घुमाएं और फिर इसे थूक दें। ऐसा रोजाना सुबह अपने दांतों को ब्रश करने से पहले करें। आप हर रोज अपने मसूड़ों पर नारियल के तेल की कुछ बूंदों की मालिश भी कर सकते हैं।

दौरे की समस्या को कम करता है 

जिन लोगों को  मिर्गी के दौरे की समस्या है तो उसको नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर किटोजेनिक आहार (बहुत कम कार्बोहाइड्रेट, बहुत अधिक वसा) की सलाह देते हैं। नारियल के तेल में किटोजेनिक आहार के मुख्य गुण पाए जाते है। क्योंकि इसमें मध्यम-श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं। दौरे को कम करने के लिए एक्स्ट्रा-वर्जिन नारियल तेल की अनुशंसित खुराक 1 चम्मच प्रति दिन 3 बार ले। इससे धीरे-धीरे बढ़ाकर 2 चम्मच प्रतिदिन के दें। 

Read More: Benefits of Green Tea: ग्रीन टी का सेवन इन समस्याओं में फायदेमंद, जानिए इसके लाभ

Read More: Health Tips: टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपचार का करे सेवन, जानिए

Read More: Health Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी इन समस्याओं में फायदेमंद देशी घी

National

Politics