Health Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी इन समस्याओं में फायदेमंद देशी घी

 | 
Health Tips
पाचन और बंद नाक जैसी समस्याओं में फायदेमंद देसी घी

देसी घी न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अद्भुत उपचार गुण हैं। इसका उपयोग प्राचीन काल से कई स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। यह एक दूध से बना हुआ उप-उत्पाद है, जिसमे ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन ए, ब्यूटिरिक एसिड और स्वस्थ वसा की मात्रा मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसका प्रयोग कई घरेलू उपचार के लिए किया जाता हैं। 

त्वचा की जलन से लेकर कमजोर पाचन की समस्या में देसी घी आपको इन लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। वहीं इन समस्या के होने वाले कारणों को भी ठीक करता है। यह आपको मजबूत बनाता है ताकि आपका शरीर कई रोगों से लड़ने में सक्षम हो। यह आपके बालों और त्वचा पर अपने प्रभाव से आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है।

इन समस्याओं में फायदेमंद देशी घी 

Health Tips

पाचन स्वास्थ्य को देता है बढ़ावा 

रात को सोने से पहले एक गर्म दूध कप में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से आप कब्ज की समस्या को दूर कर सकते है। इससे हमारा पाचन स्वास्थ्य होता है। इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड आंतों की दीवारों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। आयुर्वेद भी कब्ज से चुटकाता पाने के लिए देसी घी की विधि का प्रयोग करने के लिए कहता है। यह आपके खाए हुआ भोजन को पचाने में भी आपकी मदद करता है। 

बंद नाक से छुटकारा पाने में करता है मदद 

सर्दी के मौसम में बंद नाक जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। नाक बंद होना सर्दी या एलर्जी का परिणाम हो सकता है। लेकिन वजह कोई भी हो हर कोई इस समस्या से छुटकारा पाना चाहता है। यदि आपकी भी नाक बंद और सिरदर्द की समस्या है आप सुबह सबसे उठकर सबसे पहले अपने नाक में गर्म और शुद्ध देसी घी की कुछ बूंदें डालने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। यह आपके गले तक जाकर संक्रमण को ठीक करने में भी मदद करता है। लेकिन आपको बता दें कि इसके आप ज्यादा गर्म घी का प्रयोग न करें। यह केवल नॉर्मल गर्म होना चाहिए। अगर यह ज्यादा गर्म है तो आप को घायल भी कर सकता है। 

 त्वचा के लिए अच्छा

त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए देसी घी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें आवश्यक फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को हाइड्रेट करते हैं और त्वचा को मॉइस्चराइज़ भी करता है। यह आपकी त्वचा को चमत्कार बनाता है और एंटी-बैक्टीरियल संक्रमणों को भी रोकता है। जिससे मुंहासे जैसी समस्या नहीं होती हैं। आप इसे रात के समय में अपने चेहरे पर लगा सकते हैं जिससे आप त्वचा से जुडी कई समस्याओं से निजात प्औ सकते है। आप इसे फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे बेसन और दूध के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 30 मिनट तक इसे लगा रहने दे। इसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें। बता दें कि   देसी घी घाव और रैशेज कि समस्या को भी दूर करता है। 

National

Politics