Benefits of Green Tea: ग्रीन टी का सेवन इन समस्याओं में फायदेमंद, जानिए इसके लाभ

 | 
Benefits of Green Tea

Benefits of Green Tea: हर कोई अपने दिन की शुरुवात चाय के साथ करता है। वहीं अगर अपनी सेहत को स्वस्थ रखने की बात आए तो ग्रीन टी का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की मात्रा पाई जाती है जिसमे फायदेमंद पॉलीफेनोल्‍स मौजूद होते हैं। वहीं स्वास्थ्य के साथ साथ सुन्दर दिखने के लिए भी ग्रीन टी के बहुत लाभ है। इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में हमारी मदद करती हैं। जानिए कैसे करे इसका उपयोग 

त्वचा के लिए ग्रीन टी

त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में ग्रीन टी बेहत ही लाभदायक है। इससे जुड़े कई लाभ हैं। पिसे हुए बादाम, ग्रीन टी की पत्ती और दही से फेस स्क्रब अच्छा बनता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी का भरपूर गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग मुंहासों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा धूल मिट्टी की वजह से हमारी त्वचा फटने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप ग्रीन टी की पत्तियों का पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा सा दालचीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे फटने वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।

बालों के लिए ग्रीन टी के लाभ 

ग्रीन टी का सेवन अगर प्रतिदिन किया जाए तो बालों के झड़ने की समस्या को दूर किया जा सकता है। बालों के लिए यह एक उपयोगी उपाय  है। यह डैंड्रफ जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है। आप इसका उपयोग नहाते समय कर सकते है। आप शेम्पू करने के बाद इसका उपयोग करें। ग्रीन टी हेयर टॉनिक बनाने के लिए एक ग्रीन टी बैग और एक कप गर्म पानी लें। आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे रूई से स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ग्रीन टी को बालों के झड़ने को नियंत्रित करने और बालों को कंडीशन करने में मदद करने के लिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और ई होता है। यह न केवल बालों के स्वास्थ्य को ठीक करता है बल्कि उन्हें नरम भी बनता है। 

Read More: Health Tips: टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपचार का करे सेवन, जानिए

Read More: Health Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी इन समस्याओं में फायदेमंद देशी घी

National

Politics