Health Tips: टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपचार का करे सेवन, जानिए

 | 
Health Tips

Health Tips: आज के समय में गलत खान पान की वजह से हमे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फास्ट फ़ूड जैसी कई चीजे खाने से हमारे अंदर कई कीटाणु चले जाते है। जो संक्रमण की वजह बनते है। जिसे हमे गले से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती है। जैसे की टॉन्सिल जैसी समस्या होने लगती है। टॉन्सिल हमारे मुँह के अंदर पीछे दो अंडाकार आकार के जैसे दिखाई देते हैं। जिन्हें टॉन्सिल्स कहा जाता है। इनमे सूजन आने की वजह ही गले में खरास, खाते समय परेशानी और बोलते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

कभी-कभी आपको सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके सामान्य लक्षण गले में दर्द, बुखार, सिरदर्द, गले में छाले और आपके टॉन्सिल पर सफेद रंग का लेप बनने लगता है। जिससे आपको भूख न लगना, बुखार, सांसों आदि की समस्या होने लगतीं है। इसका इलाज आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं के साथ किया जा सकता है। लेकिन इससे राहत पाने के लिए हम कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। आइये आपको इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेली उपचारों के बारे में बताते है। 

गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें

गले में खरास से बचने के लिए यह सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। इसके लिए आप एक गर्म पानी का गिलास लें और उसमें एक चम्मच नमक डालें। इसके बाद आप इसके गरारे करें। इसके बेहतर परिणाम के लिए ऐसा दिन में 3 से 4 बार करें। यह सूजन को कम करेगा और संक्रमण के इलाज में भी मदद करेगा।

शहद के साथ गर्म पानी लें

एक गर्म पानी का कप लें, उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पानी को पिए इससे आपको परेशानी से राहत मिलेगी। शहद में एंटी-बैक्टीरियल के भरपूर गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को खत्म करने में मदद करते है। इसे जितनी बार चाहें उतनी बार लें। इसके परिणाम देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Read More: Health Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी इन समस्याओं में फायदेमंद देशी घी

Read More: Healthy Tips : स्वस्थ आहार आपके जीवन से बीमारियों को रखेगा दूर

National

Politics