Benefits of jaggery in winter : सर्दियों में गुड़ को करें डाइट में शामिल, जानें इससे मिलने वाले Amazing Benefits के बारे में

 | 
Benefits of jaggery in winter

Benefits of jaggery in winter : हमारे आस-पास के वातावरण में प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और कई लोगों को सांस लेने के साथ-साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम भी बदल रहा है, सर्दियां आ चुकी हैं। इस लिए सर्दी-खांसी की समस्या हो गई है। जहां बीमारियों से खुद को बचाने के लिए सभी सावधानियां बरतना जरूरी है, वहीं सर्दियों में गुड़ खाना बहुत फायदेमंद बताया गया है। मिठास से भरपूर इस गुड़ को अपने आहार में शामिल करने के कई तरीके हैं। इसे पाउडर में बदला जा सकता है और चीनी की जगह ले सकता है या स्वाद बढ़ाने के लिए भोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे आपको स्वाद के साथ साथ इसके फायदे भी मिलेंगे। 

जानें गुड़ के फायदे

गुड़ का स्वाद और मिठास ज्यादातर लोगों को पसंद होती है, लेकिन इसके फायदे भी उतने ही लुभावना हैं। गुड़ फेफड़ों के लिए ढाल का काम कर सकता है। इसमें एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो शरीर के temperature को Control में रखने में मदद करते हैं। अगर रोजाना गुड़ का सेवन किया जाए तो शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जा सकती है। 

Read More: Golden Blood: क्या होता है Golden blood, सोने से भी कीमती है जिसकी एक-एक बूंद

जानें एक सफाई एजेंट के रूप में गुड़

गुड़ शरीर के लिए एक Cleaning एजेंट के रूप में भी काम करता है जो फेफड़ों, गले, पेट और आंतों को साफ करने में सहायक होता है। जिन लोगों को प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उन्हें अपने आहार में गुड़ जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं, एलर्जी की समस्या से गुजर रहे लोगों के लिए गुड़ की मिठास फायदेमंद रहती है।

जानें गुड़ का सेवन कैसे कर सकते है 

5 चम्मच हल्दी, गुड़ का एक छोटा टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच मक्खन लें और सभी चीजों को एक साथ मिला लें। इस मिश्रण का दिन में 3 से 4 बार सेवन करने से आपको खांसी, दमा और सांस लेने में तकलीफ से राहत मिल सकती है। सुबह के समय गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इस लिए गुड़ का सेवन Daily Routin में करने की कोशिश जरूर करें। 

Read More: Water Rich Fruits in Winter: सर्दियों में न होंने दें शरीर में पानी की कमी, जानें पानी से भरपूर इन फलों को खाएं

Read More:: Benefits of kiwi : कीवी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, रोजाना सेवन से मिलेंगे चौंकाने वके वाले फायदे

Read More: Home Remedies To Fight Flu : फ्लू से लड़ने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपचार, मिल सकती है राहत

Connect with Us on | Facebook

National

Politics