Haryana News : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने किया 14 समितियों का गठन

 | 
Haryana News

Khari Khari News :

Haryana News : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वर्ष 2023-24 के लिए 14 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा गत वर्ष से शुरू हुई आदर्श संसदीय परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी लोक लेखा समिति और सरकारी आश्वासनों के बारे में समिति के सभापति विपक्षी दल के विधायकों को मनोनीत किया गया है।

Haryana News

 विधानसभा की 14 समितियों का गठन कर लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें 2-2 समितियों में कांग्रेस और जजपा के विधायक चेयरमैन बने हैं जबकि 10 समितियों के चेयरमैन भाजपा के MLA हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक किरण चौधरी को एक साथ नियम कमेटी में रखा गया है। जो कांग्रेस में हमेशा एक दूसरे के विरोधी कहे जाते है। 

विधानसभा की नियम समिति में विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पदेन चेयरपर्सन तथा सदस्यों में विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेसी विधायक किरण चौधरी, गीता भुक्कल, घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ अभय सिंह यादव, नैना सिंह चौटाला व सुधीर कुमार सिंगला शामिल हैं। 

इसी प्रकार, अधीनस्थ विधान समिति में विधायक ईश्वर सिंह को सभापति तथा सदस्यों में विधायक जगबीर सिंह मलिक, अभय सिंह चौटाला, जयबीर सिंह, डॉ अभय सिंह यादव, बिशम्बर सिंह, अमित सिहाग, इंदुराज व हरियाणा के महाधिवक्ता को और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विधानसभा की लोक लेखा समिति में कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी को चेयरपर्सन तथा सदस्यों में विधायक सीमा त्रिखा, राम कुमार कश्यप, नरेंद्र गुप्ता, भव्य बिश्नोई, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार, जोगी राम सिहाग व रणधीर सिंह गोलन शामिल हैं।

2023-24 के लिए याचिका समिति का चेयरमैन BJP विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को बनाया गया है जबकि सदस्यों में विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, लीला राम, लक्षमण सिंह यादव, संजय सिंह, राम निवास तथा सोमबीर सांगवान शामिल किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Attack : छत्तीसगढ़ में जवानों पर हमला, वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, 10 जवान शहीद, नक्सली पिछले 4 दिन से कर रहे थे हमले की तैयारी

ये भी पढ़ें : India Rescue Operation In Sudan : सूडान से 367 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना के विमान दिल्ली पहुंचे

ये भी पढ़ें : Prakash Singh Badal Funeral : पैतृक गांव में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया पार्थिव शरीर, प्रकाश सिंह बादल का आज होगा अंतिम संस्कार

ये भी पढ़ें : RR Vs CSK : किंग्स और रॉयल्स के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला, राजस्थान के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी चेन्नई

ये भी पढ़ें :   Parkash Singh Badal Death News: अनंत में समां गया प्रकाश, बादल जो हमेशा जमीं पर रहे ... अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ !

Connect with Us on | Facebook

National

Politics