Haryana News: SYL के बाद अब हरियाणा-पंजाब के बीच प्रदूषण बना बड़ा मुद्दा, CM मनोहर ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार

 | 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पराली जलाने की वजह बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ लिया एक्शन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा में सरकार के सख्त नियमों के चलते इस बार कम पराली जलाई गई है। हरियाणा के मुताबिक पंजाब में कई गुना पराली जलाई जा रही हैं। CM मनोहर ने दिल्ली और NCR में बढ़ रहे प्रदूषण की वजह भी पंजाब को बताया हैं। हरियाणा में पराली जलाने के केवल 10% मामले ही आ रहे है। इन्होने कहा कि प्रदूषण का प्रभाव पुरे क्षेत्र में पड़ेगा। इसलिए मनोहर ने पंजाब सरकार से अपील करी है कि वे इस मामले को लेकर कदम उठाए। वहीं NGT ने भी इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को फटकार लगाई है।

हरियाणा के मुताबिक पराली जलाने में पंजाब आगे 

हरियाणा में इस साल में अब तक केवल 1995 मामले पराली जलाने के सामने आई हैं। वहीं पंजाब में अब तक 13873 मामले सामने आ चुके हैं। पराली की वजह बढ़ने वाला प्रदूषण एक गंभीर मामला बन गया है। वहीं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर ने खास नियम बनाए है। पराली जलाने वाले के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एफआईआर और जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिस वजह राज्य में पराली जलाने के मामले बहुत काम है। लेकिन इस को लेकर पंजाब सरकार ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

हरियाणा सरकार ने पराली की खरीद के लिए बनाई कमेटी 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पराली जलने कि वजह बढ़ने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नए नियम भी बनाए है। मनोहर ने कहा है कि पराली की खरीद सरकार द्वारा कि जायेगी। वहीं इसका मूल्य लगाने के लिए पांच सदस्य कमेटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पराली से जुड़े उद्योग का निर्माण करेगी। जिसके लिए कमेटी को 3 महीने का समय दिया गया है। 

Read More: Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में आज पहले चरण के लिए मतदान जारी, जानिए कब तक होगा मतदान

Read More: Jind News: टायर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखो का नुकसान

Read More: Haryana Panchayat Elections: पहले चरण में इतने उम्मीदवार बिना चुनाव के ही बने सरपंच, अन्य पदों के उम्मीदवार भी शामिल

Read More: Haryana News: हरियाणा में 28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, ये जिले शामिल

National

Politics