Haryana Panchayat Elections: पहले चरण में इतने उम्मीदवार बिना चुनाव के ही बने सरपंच, अन्य पदों के उम्मीदवार भी शामिल

 | 
Haryana Panchayat Elections

Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में पंचायती चुनाव के पहले चरण में बिना चुनाव के ही 9 जिलों में 133 सरपंच और 17,158 पंच और 56 ब्लॉक समिति उम्मेदवारों को बिना चुनाव के सर्वसम्मति के साथ चुने जा चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा इन राज्यों में चुनाव खर्च बचाने पर  इन्हें 86.79 रुपए की राशि इनाम में दी जायेगी। बता दें कि साल 2016 के मुताबित इस बार ज्यादा उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं। 

पंचायत समिति के लिए 56 उम्मीदवारों सर्वसम्मति से बने 

बता दें कि इस बार जिला परिषद के पद पर कोई भी उम्मीदवार सर्वसम्मति से नहीं चुना गया हैं। पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिलों को शामिल किया गया हैं। पंचायत समिति के लिए नौ जिलों में कुल 1278 सीटें हैं। इनके लिए 6138 उम्मेदवारों ने आवेदन किया, जिनमे से  65 उम्मेदवारों के आवेदन कमी की वजह रद्द और 1094 ने नामांकन वापस ले लिए हैं। 

इनमे से 56 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया हैं। जिसमे से भिवानी में 4, झज्जर 2, जींद 16, कैथल 15, महेंद्रगढ़ 4, नूंह 2, पंचकूला 7, पानीपत और यमुनानगर में 3-3- उम्मीदवार सर्वसम्मति से बनाए गए हैं। अब 122 सीटों के लिए 4894 उम्मीदवारों के बीच चुनाव होगा। 

9 जिलों में 133 सरपंच चुनाव से पहले बने 

वहीं सरपंच पद की बात की जाए तो इसके लिए 2607 पदों पर कुल 17,597 उम्मीदवारों ने आवेदन कियाब हैं। जिनमे से 192 के आवेदन रद्द और 5880 ने नामांकन वापस ले लिए थे। पहले चरण में इन 9 जिलों में 133 सरपंचों को सर्वसम्मति से चुना गया हैं। इनमें 74 पुरुष और 59 महिलाएं शामिल हैं। सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच उम्मेदवारों में सबसे ज्यादा यमुनानगर में 40, भिवानी  18, झज्जर 4, जींद 19, कैथल 23, महेंद्रगढ़ 4,नूंह 7, पंचकूला 15, पानीपत में 3 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। लेकिन अभी 2474 सीटों पर चुनाव होना बाकी हैं जिसके लिए 11391 उम्मीदवार के बीच जंग होना बाकि हैं। 

 पंच पद के लिए 17,158 उम्मीदवार सर्वसम्मति से बने 

 पंच पद की बात की जाय जाए तो इसके लिए पहले चरण में शामिल 9 जिलों में कुल 25,968 सीटे हैं। जिसके लिए 39,619 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमे से 17,158 पंच उम्मीदवार सर्वसम्मति  से चुन लिए गए हैं। बता दें कि 765 के नामांकन रद्द और 4868 ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। अब बची कुल 8810 सीटों पर 16,832 उम्मेदवारों के बीच लड़ाई होना बाकी हैं। 

12,681 सीटों पर चुनाव होना बाकी 

पंचायत चुनाव के पहले चरण में शामिल 9 जिलों में कुल 30,028 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए 64,942 उम्मेदवारों ने आवेदन किया। इनमें से 1038 आवेदन रद्द और 12,163 ने अपने नामांकन वापिस ले लिए हैं। वहीं 17,347 पदों के लिए उम्मीदवार सहमति से चुन लिए हैं। लेकिन अभी 12,681 सीटों पर 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन जिलों में जिला परिषद की 175, सरपंच के 2474, पंचायत समिति 1222, और पंच के 8810 पदों पर चुनाव होना है। 

Read More: Haryana News: हरियाणा में 28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, ये जिले शामिल

Read More: Haryana News: कुत्ता पालने के लिए अपनाने होंगे नए नियम, नहीं तो होगी जेल

Read More: Haryana News: राज्य में BJP के 8 साल पूरे, आज दिल्ली के दौरे पर CM मनोहर

Read More: Haryana News: हरियाणा सरकार की 5G सेवा को लेकर तैयारियां शुरू, अधिकारियों को दिए निर्देश

National

Politics