Bharat Jodo Yatra को लेकर हरियाणा कांग्रेस की तैयारियां शुरू

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए कमर कस ली है। यात्रा 21 दिसंबर को राज्य में प्रवेश करेगी। बुधवार को यात्रा की तैयारी के लिए चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य पार्टी अध्यक्ष उदय भान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सभी राज्य कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
हुड्डा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को आज भी किया जाता है याद: गोहिल
इस मौके पर गोहिल ने पार्टी नेताओं को एकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश के हित में काम कर सकती है। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को राज्य में आज भी एक उदाहरण के रूप में याद किया जाता है।
यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया: गोहिल
गोहिल ने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। राहुल गांधी बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों को रोकने के लिए एक सकारात्मक संदेश के साथ यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने भारत को एक करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसलिए जनता इस यात्रा के साथ तह दिल से लगी है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को देशभर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने बताया कि उन्होंने यात्रा के प्रबंधन के लिए 14 अलग-अलग समितियों का गठन किया है और सभी 22 जिलों के समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
Read More: सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को देगी बढ़ावा, नई पॉलिसी से मिलेगी विशेष रियायतें - डिप्टी सीएम
Read More: ऐसा क्या हुआ कि दंपति ने Deputy CM से लगाई मौत की गुहार
Read More: India vs Bangladesh: फील्डर्स ने डुबोई भारत की लुटिया
Connect with Us on | Facebook