Haryana CET 2022: तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों को नहीं पता चला अपना CET परीक्षा केंद्र

 | 
Haryana CET 2022

Haryana CET 2022: जिन उम्मीदवारों ने HSSC किन तरफ से CET परीक्षा के लिए आवेदन किया था उनके लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई हैं। आपको बता दें कि CET परीक्षा के लिए 11,36,874 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमे से 70% उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल चुकी है। वहीं इनमे से 30 % उम्मीदवारों को अभी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं मिल पाई है। HSSC द्वारा ई मेल और वॉट्सऐप के माध्यम से सुचना भेजी गई है। इससे उम्मेदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही अपने परीक्षा केंद्र जानकारी मिल जायेगी। 

17 जिलों में किया जाएगा परीक्षा का आयोजन 

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन (HSSC) ने उम्मेदवारों की समस्याओं का हल करने के लिए टोल फ्री नंबर 18005728997 जारी किया है। इस नंबर पर उम्मीदवार सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही उम्मीदवारों की समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि CET परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा के माध्य्म से 26 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए उम्मीदवार 2 नवंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्य के 17 जिलों में किया जाएगा। 

परीक्षा के लिए रखा गया रिजर्व-डे

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hsscrec22.samarth.ac.in, hssc.gov.in और onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की अगर किसी वजह कोई उम्मीदवार परीक्षा नहीं दें सकता तो उनके लिए 7 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। इस दिन दोबारा परीक्षा का आयोजन करवाया जा सकता है।

Read More: Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में गांवों की सरकार के लिए जनादेश हो रहा EVM में बंद

Read More: Haryana News: SYL के बाद अब हरियाणा-पंजाब के बीच प्रदूषण बना बड़ा मुद्दा, CM मनोहर ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार

Read More: Haryana CET Exam 2022: HSSC ने CET परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, उम्मीदवारों को दिया शाम तक का समय, नहीं तो होंगे Admit Card रद्द

Read More: Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में आज पहले चरण के लिए मतदान जारी, जानिए कब तक होगा मतदान

Read More: Jind News: टायर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखो का नुकसान

National

Politics