Urfi Javed Life Threat: उर्फी जावेद को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

- आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज
 | 
Urfi Javed Life Threat

Khari Khari, News Desk: Urfi Javed Life Threat: टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूब स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। व्हाट्सएप के जरिये एक शख्स ने उर्फी को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने नवीन गिरी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कई धाराओं में मामला दर्ज 
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना), 509, 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ आईटी अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

उर्फी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जानकारी
उर्फी ने सोशल मीडिया पर इस धमकी के बारे में जानकारी दी थी। अपने इंस्टाग्राम पर उर्फी ने बताया था कि एक शख्स उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है और दुष्कर्म की बात भी कर रहा है। उर्फी ने एक वाट्सएप स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और कहा कि ये शख्स तीन साल पहले उनका ब्रोकर था। 

Read More: Avatar: The Way of Water को करोड़ों का नुकसान!

Read More: Malaika Arora: करण जौहर के सवालों पर शर्मिंदा हुई मलाइका अरोड़ा

Read More: Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' ने 3 दिन में मचाया धमाल, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Read More: Avatar The Way of Water : James cameron को ऐसे मिला था फिल्म बनाने का Idea, जानिए Film Making से जुड़े दिलचस्प पहलू

Connect with Us on | Facebook

National

Politics