Popular Indian Celebrities 2022 : Top Stars की List में धनुष-आलिया ने मारी बाज़ी, जानें कौन-कौन है टॉप 10 की लिस्ट में

 | 
Popular Indian Celebrities 2022

khari khari News Desk, (Prachi Gautam):
Popular Indian Celebrities 2022 : फिल्म, टीवी और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट के लिए आईएमडीबी (IMBD) को सबसे पॉपुलर और ऑफिशियल सोर्स माना जाता है। इसी बीच आईएमडीबी ने 2022 के मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्स (Most Popular Indian Celebs) की लिस्ट जारी की है। ऐसे में अब 2022 IMDb के टॉप स्टार्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में साल 2022 की टॉप सेलेब की लिस्ट में धनुष-आलिया ने बाजी मारी है तो दीपिका और कटरीना को टॉप 10 में भी जगह नसीब नहीं हुई है। 

बॉलीवुड के इन 4 स्टार्स ने बनाई जगह 

Popular Indian Celebrities 2022

आपको बता दें इस लिस्ट (IMBD Most Popular Indian Stars of 2022) में सबसे टॉप पर साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) है। टॉप रैंक पाने वाले धनुष इस साल द ग्रे मैन और थिरुचित्रम्बलम सहित अन्य भाषाओं में काम किया था। उनकी जमकर प्रशंसा भी हुई। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) के स्टार यश (Yash) इस टॉप 10 की लिस्ट में सबसे आखिर में यानी 10वें नंबर पर है। सामने आई इस फिल्म बॉलीवुड के 4 स्टार्स ने जगह बनाई है लेकिन इन 4 नामों में भी इंडस्ट्री से तीन खान स्टार्स यानी सलमान, शाहरुख और आमिर का नाम नहीं है। आईएमडीबी का दावा है कि ये लिस्ट उसकी वेबसाइट पर हर महीने आने वाले 20 करोड़ यूजर्स की पसंद के अनुसार बनाई गई है।

Read More: Top Female Centric Movie 2022: साल 2022 में इन Female Centric फिल्मों में दिखा हसीनाओं का दमख़म, ये रही पूरी लिस्ट

IMDb साल 2022 की लिस्ट में सबसे Popular Indian Celebrities

1. धनुष
2. आलिया भट्ट
3. ऐश्वर्या राय बच्चन
4. राम चरण तेजा
5. समांथा रूथ प्रभु
6. ऋतिक रौशन
7. कियारा आडवाणी
8. एन.टी. रामा राव जूनियर
9. अल्लू अर्जुन
10. यश

दीपिका-कटरीना टॉप 10 से हुई बाहर

आपको बता दें साल 2022 में आलिया भट्ट की गंगूबाई से लेकर ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में रिलीज हुई। इसी के साथ वह दूसरे नंबर पर रही। वहीं कियारा आडवाणी ने टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। वह इस लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। कियारा ने साल 2022 में जुग जुग जियो और भूल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Read More: Top Music Videos Of 2022 : साउथ फिल्मों का म्यूजिक में भी रहा जलवा, Top 5 में छाए ये Songs

Read More: Top South Movies Hindi Dubbed 2022 : 2022 में इन South Movies के Hindi Dubbed Version फिल्मों का देश ही नहीं विदेशो में भी बजा डंका, कमाई के तोड़ दिए कई रिकॉर्ड 

Read More: Fall Web Series Release Date : इस दिन रिलीज होगी अंजलि की वेब सीरीज ‘Fall’, जानें शो की स्टोरी

Connect with Us on | Facebook

National

Politics