Kantara OTT Release Date : बॉक्स ऑफिस के बाद फिल्म ‘Kantara’ अब इस OTT Plateform पर होगी रिलीज, जाने डेट और समय

 | 
Kantara OTT Release Date


Kantara OTT Release Date : साउथ ब्लॉकबस्टर मूवी ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया है। आपको बता दें ऋषभ शेट्टी शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।  वही थिएटर में धमाल करने के बाद अब कांतारा अब ओटीटी पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। वही इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ऐसे में फैंस भी फिल्म का ओटीटी रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ (Kantara) अमेजन प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को कई मेजर साउथ इंडियन भाषाओं में देखा जा सकेगा। हालांकि, इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर अभी तक ऑफिशियल  जानकारी नहीं दी गई है।

Read More: Alia-Ranbir Daughter Name : Alia-Ranbir की बेटी का नाम हुआ फाइनल, कपूर खानदान के इस शख्स से है कनेक्शन

हर भाषा में हिट रही फिल्म ‘कांतारा’ 

जानकारी के लिए  आपको बता दें कन्नड़ भाषा में बनी ‘कांतारा’ (Kantara) फिल्म 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है। मेकर्स ने अपनी इस फिल्म को 14 अक्टूबर को हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए रिलीज किया था। पूरे देश में ये फिल्म हर भाषा में कमाल कर रही है।

IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

‘कांतारा’  फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर Vijay Kiragandur और Chaluve Gowda हैं। ये मूवी Hombale Films के बैनर तले बनी है। इसमें Sapthami Gowda, किशोर कुमार जी ने अहम भूमिका निभाई है। वही फिल्म ‘कांतारा’ को IMDb पर 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है, जोकि खुद में बहुत बड़ी बात है। जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, वो भी IMDb में ‘कांतारा’ से पीछे हैं। KGF-2 को 8.4 और RRR को 8.0 रेटिंग मिली है।

Read More: Mission Majnu On OTT : सिद्धार्थ मल्होत्रा- रश्मिका मंदाना की 'मिशन मजनूं' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Read More: Qala Trailer: Irrfan Khan के बेटे Babil Khan की फिल्म ‘Qala’ का Trailer Out, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Connect with Us on | Facebook

National

Politics