December 2022 OTT Release : December के First Week में OTT पर रिलीज होंगी ये Films और Web Series, ये है लिस्ट

 | 
December 2022 OTT Release

December 2022 OTT Release : बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं वरुण धवन की भेड़िया फिल्म भी दर्शकों को पसंद आ रही है। वहीं दिसंबर के फर्स्ट वीक में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें फैंटेसी, हाॅरर और एडवेंचर से लेकर थ्रिलर तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। ये सिनेमाघरों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आएंगी। आइए जानते हैं कि दिसंबर के फर्स्ट वीक में कौनसी फिल्में नेटफ्लिक्स, जी5 और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।  

फ्रेडी (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की ब्लॉक बस्टर मूवी थी। कार्तिक अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।  इस मूवी के ट्रेलर में कार्तिक को मिस्टीरियस लुक देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 

इंडिया लॉकडाउन (ZEE5)

December 2022 OTT Release

ज़ी5 की ओरिजिनल फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’, कोविड महामारी के कारण हुए अराजक लॉकडाउन की भयावहता को दर्शाती है।  इस फिल्म को डायरेक्टर मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित किया गया और इसमें प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, अहाना कुमरा, साईं तमणकर और प्रकाश बेलावाड़ी मुख्य किरदार में हैं। यह 2 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम होगी। 

हिट-द सेकेंड केस

December 2022 OTT Release

हाल ही में दिल्ली में एक महिला श्रद्धा की 35 टुकड़ों में काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हादसे से पूरा देश सदमे में है। अब आपको एक ऐसी ही कहानी स्क्रीन पर भी देखने को मिलेगी। फिल्म 'हिट - द सेकेंड केस' में दिल्ली के केस से मिलती-जुलती कहानी है, इस फिल्म में ठीक उसी अपराध को दर्शाया गया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म हिट 2 में मेजर फेम अदिवी सेश नजर आएंगें। यह फिल्म आखिरकार 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सैलेश कोलानू के हिट वर्स की दूसरी इंस्टॉलमेंट हैं। फिल्म  सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में अदिवी के अलावा लीड रोल में मिनाक्षी चौधरी हैं. वहीं राव रमेश, श्रीकांत मगंती और कोमली प्रसाद भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें। 

ट्रोल (नेटफ्लिक्स)

ट्रोल नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मॉन्स्टर फिल्म है जिसमें इने मैरी विल्मन, किम फाल्क, मैड्स सोजोर्ड पेटर्सन, गार्ड बी. ईड्सवॉल्ड और पाल एंडर्स अहम रोल प्ले कर रहे हैं।  यह रोर उथुग (द वेव, टॉम्ब रेडर) द्वारा निर्देशित और एस्पेन हॉर्न और क्रिस्टियन स्ट्रैंड सिंकरुड द्वारा निर्मित है।  इसे नॉर्वे में फिल्माया गया है।  यह 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। 

वॉरियर्स ऑफ फ्यूचर (नेटफ्लिक्स)

चीनी फिल्म वॉरियर्स ऑफ फ्यूचर 2 दिसंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।  यह 56M डॉलर के बजट के साथ बनाई गई है और इसने कमर्शियली रूप से सफल फिल्म के रूप में ग्लोबली 111M डॉलर की कमाई की है।  इस फिल्म को न्यूकमर एनजी यूएन-फाई द्वारा निर्देशित किया है, और इसमें लुई कू, सीन लाउ और कैरिना लाउ शामिल हैं। 

Read More:  Prabhas-Kriti Wedding: Kriti Sanon ने Prabhas संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताई Relationship की सच्चाई

Read More: Bhediya Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘Bhediya’ ने चौथे दिन किया सिर्फ इतना कारोबार, जानिए कमाई के आकड़े

Read More: FIFA World Cup 2022: कल फैन फेस्ट में Live Performance देंगी Nora Fatehi, Dance Rehearsal का वीडियो किया शेयर

Read More: Urfi Javed Bold Photos : इस बार Urfi Javed ने पहनी कतरनों से बनी ड्रेस, One Side Open Dress में फ्लॉन्ट किया Hot Figure

Read More:  IFFI 2022 : 'The Kashmir Files' को 'Vulgar' बताकर चर्चा में आए Nadav Lapid, जानिए आखिर कौन है ये शख्स

Read More: Lust Stories 2 Release Date : 2023 में इस दिन रिलीज होगी Lust Stories 2, ये फेमस सेलेब्स आएंगे नजर

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics